गंगा तट पर वाटर एंबुलेंस की मरम्मत, दियारा वासियों को मिलेगी राहत

Updated:
विज्ञापन
sahibganj

साहिबगंज (फाइल फोटो)

दियारा क्षेत्र के लोग किसी भी परिस्थिति में स्वास्थ्य सुविधा से वंचित न रहें.

विज्ञापन

साहिबगंज. जिला मुख्यालय स्थित गंगा तट पर तैनात वाटर एंबुलेंस का रविवार को मरम्मत कार्य किया गया. यह कदम इसलिए उठाया गया ताकि गंगा पार दियारा क्षेत्र के लोगों को आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधाएं निर्बाध रूप से मिलती रहे. मौके पर मौजूद स्वास्थ्यकर्मी गोपाल तिवारी ने बताया कि सिविल सर्जन डॉ रामदेव पासवान के निर्देश पर एंबुलेंस की तकनीकी जांच और आवश्यक मरम्मत की जा रही है. उन्होंने कहा कि दियारा क्षेत्र के लोग अक्सर स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित रह जाते हैं क्योंकि गंगा पार से जिला मुख्यालय तक पहुंचने में काफी समय लगता है. ऐसे में यह वाटर एंबुलेंस जीवन रक्षक साबित हो रही है. जरूरत पड़ने पर मरीजों को तुरंत गंगा पार से जिला अस्पताल लाया जा सकता है. नियमित मरम्मत और देखभाल से इसका संचालन सुचारू रहेगा. यह एंबुलेंस पूरी तरह वातानुकूलित है और इसमें प्राथमिक उपचार की सुविधाएं उपलब्ध हैं. स्थानीय लोगों के अनुसार, इस एंबुलेंस से दियारा क्षेत्र में रहने वाले हजारों लोगों को आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं का भरोसा मिला है. गंगा में जब पानी अधिक रहता है और यातायात बाधित हो जाता है, तब भी यह एंबुलेंस राहत देने का कार्य करती है. मरम्मत कार्य के दौरान कर्मचारी मनोज कुमार यादव सहित अन्य कर्मी भी मौजूद थे. सभी ने उम्मीद जतायी कि इस सेवा को लगातार बेहतर बनाकर रखा जाएगा, ताकि दियारा क्षेत्र के लोग किसी भी परिस्थिति में स्वास्थ्य सुविधा से वंचित न रहें. भुवनेश्वर से आए कर्मी मनोज कुमार ने एंबुलेंस को ठीक किया. ज्ञात हो कि 2022-23 में डीएमएफटी फंड से दो वाटर एंबुलेंस 58 लाख रुपये की लागत से खरीदी गयी थी. राजमहल में वाटर एंबुलेंस डूबकर खराब हो गई, जबकि साहिबगंज में वाटर एंबुलेंस पिछले वर्ष से खराब थी. अब तक 16 मरीजों को दियारा से लाकर इलाज किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola