सेवा पखवारा पार्टी की समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक : आदित्य साहू

Updated:
विज्ञापन
सेवा पखवारा पार्टी की समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक : आदित्य साहू

जिला कार्यशाला का आयोजन

विज्ञापन

बरहरवा

नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत कुशवाहा टोला स्थित आरबी पैलेस में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी साहिबगंज के द्वारा सेवा पखवारा 2025 के तहत जिला कार्यशाला का आयोजन जिलाध्यक्ष उज्ज्वल मंडल की अध्यक्षता में की गयी. कार्यशाला में अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, देवघर के पूर्व विधायक नारायण दास, प्रदेश महामंत्री दुर्गा मरांडी सहित अन्य मौजूद रहे. कार्यशाला का शुभारंभ भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर के समीप दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर किया गया. कार्यशाला के दौरान सेवा पखवारा के तहत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की गयी. राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सेवा पखवारा पार्टी की समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है. इस दौरान स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य शिविर, वृक्षारोपण, रक्तदान शिविर, जनजागरूकता अभियान और वृद्ध एवं जरूरतमंदों की सेवा जैसे कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे. साथ ही मोदी विकास मैराथन दौड़, विकसित भारत प्रतियोगिता, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी एवं चयनित पुस्तकों का वितरण आदि किया जायेगा. वहीं, कार्यशाला को देवघर के पूर्व विधायक नारायण दास सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया गया. मौके पर पाकुड़ जिला अध्यक्ष अमृत पांडेय, वरिष्ठ नेता कमल कृष्ण भगत, महिला जिलाध्यक्ष गरिमा साहा, ललिता पासवान, कुशमाकर तिवारी, मंडल मुर्मू, श्यामल दास, कृष्णा मंडल, संजीव गुप्ता, रविंद्र भगत, अमित भारती, बप्पी निर्मल प्रसाद, जिला के सभी मंडल अध्यक्ष, सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के संयोजक और सह संयोजक सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola