डीआईजी राजकुमार लकड़ा का आदेश, बाहरी वाहनों को न करने दे प्रवेश

Updated:
विज्ञापन
डीआईजी राजकुमार लकड़ा का आदेश, बाहरी वाहनों को न करने दे प्रवेश

कोरोना वायरस को लेकर क्षेत्र में लगाया गया लॉकडाउन का सख्ती से पालन करने और झारखंड बंगाल की सीमा पूरी तरह सील करने का आदेश दिया गया है

विज्ञापन

नवीन कुमार

साहेबगंज : कोरोना वायरस को लेकर क्षेत्र में लगाया गया लॉकडाउन का सख्ती से पालन करने और झारखंड बंगाल की सीमा पूरी तरह सील करने का आदेश दिया गया है ताकि कोई भी वाहन झारखंड में प्रवेश नहीं ये आदेश पुलिस पदाधिकारियों को डीआईजी राजकुमार लकड़ा ने बरहरवा पहुंचकर दिया.

इस दौरान डीआईजी ने बरहरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बेवा पुल के समीप स्थित झारखंड बंगाल के सीमा पर चेकनाका का निरीक्षण किया. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कहीं से भी कोई बाहरी वाहन प्रवेश ना करें. इसका विशेष ख्याल रखें, आने जाने वाले सभी वाहनों की जांच करें.

सिर्फ वही वाहन का आवागमन होगा जिसे अनुमति प्राप्त होगा. सब्जी फल एवं अनाज की गाड़ियां पूर्व की तरह आती जाती रहेंगी. मौके पर एसडीपीओ कुमार वेंकटेश्वर रमन, बरहरवा थाना प्रभारी रामानुज कुमार वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola