यज्ञ कुंड का परिक्रमा के लिए उमड़े श्रद्धालु

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

यज्ञ कुंड का परिक्रमा के लिए उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बरहेट प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय रक्सी समीप स्थित मैदान में नौ दिवसीय शिव शक्ति महायज्ञ के पांचवें दिन मंगलवार को यज्ञशाला की परिक्रमा के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. रक्सी गांव के अलावे आस-पास के स्थानों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने परिक्रमा कर विधिवत पूजा-अर्चना की. आचार्यों के वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा वातावरण भक्तिमय रहा. यज्ञ समिति के अध्यक्ष प्रेम पंडित ने बताया कि प्रतिदिन सुबह 8 से 10 बजे तथा शाम चार बजे से 5 बजे तक यज्ञ हो रहा है. इसकी परिक्रमा के लिए प्रतिदिन श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है. सुविधाओं के लिए कमेटी सदस्य तथा स्वयंसेवक मुस्तैद हैं. आचार्य त्यागी बाबा ने बताया कि महायज्ञ से विश्व का कल्याण होता है. इसलिए, समय-समय पर महायज्ञ होना जरूरी है. रात्रि में राम कथा का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसे सुनने श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही है.श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का भी वितरण किया जा रहा है. मौके पर बिरेन साह, संतोष, विकास, जितेन, राजू सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola