बीडीओ ने लंबित आवासों को जल्द पूरा करने का दिया निर्देश

Updated:
विज्ञापन
sahibganj

साहिबगंज (फाइल फोटो)

योजना की प्रगति पर विस्तार से चर्चा

विज्ञापन

बरहरवा. प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार कक्ष में शुक्रवार को बीडीओ सनी कुमार दास की अध्यक्षता में आवास एवं मनरेगा की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया. जिसमें अबुआ आवास योजना की प्रगति पर विस्तार से चर्चा हुई. को-ऑर्डिनेटर लखन मुर्मू ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में कुल 1,367 अबुआ आवास स्वीकृत हुये थे, जिनमें से 592 आवास अभी भी लंबित हैं. वहीं, वित्तीय वर्ष 2024-25 में अब तक कुल 2,662 आवास स्वीकृत हुये हैं, जिनमें से 1,136 पेंडिंग चल रहे हैं. इस पर बीडीओ ने संबंधित कर्मियों को लंबित आवास कार्यों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया.वहीं समय पर एटीआर अपलोड करने को कहा. उन्होंने बिरसा हरित ग्राम योजना के पौधारोपण का कार्य 100 दिनों में पूरा करने के निर्देश दिये. बीडीओ ने कहा कि आवास योजना और मनरेगा का उद्देश्य केवल कार्य पूरा करना नहीं, बल्कि गरीब और जरूरतमंद परिवारों को सम्मानजनक जीवन प्रदान करना है. सभी स्तर पर जिम्मेदारी और पारदर्शिता सुनिश्चित करते हुए लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाये. मौके पर मनरेगा बीपीओ विजय कुमार, प्रखंड आवास समन्वयक लखन मुर्मू, मनरेगा सहायक अभियंता फ्रांसिस किस्कू, राकेश कुमार, पंचायत सचिव रोजगार सेवक सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola