मां दुर्गा की नौवीं पूजा पर सैकड़ों भक्तों ने किया हवन

Updated:
विज्ञापन
मां दुर्गा की नौवीं पूजा पर सैकड़ों भक्तों ने किया हवन

बायसी मंदिर परिसर में काढ़ा पूजन किया

विज्ञापन

साहिबगंज

जिले के सभी प्रखंडों में शुक्रवार को रामनवमी व चैती दुर्गापूजा को लेकर लोगों में उत्साह दिखा. हर तरफ मां दुर्गा का वैदिक मंत्रोचारण के साथ पूजा-पाठ किया गया. भक्ति गीतों से पूरा जिला भक्तिमय हो गया है. चैती नवरात्र के नौवें दिन अहले सुबह से ही मां के नौवें स्वरूप की पूजा की गयी. शहर के रसूलपुर दहला चैती दुर्गा मंदिर, चौक बाजार दुर्गा मंदिर, जिरवाबाड़ी तुरी टोला, कॉलेज रोड चैती दुर्गा मंदिर में नौवीं पूजन के बाद हवन किया गया. वहीं, नवरात्र करने वाले भक्तों ने भी घरों में हवन पूजन किया. भक्तों ने शहर के चैती दुर्गा मंदिर, मां बायसी मंदिर परिसर में काढ़ा पूजन किया. काढ़ा पूजन गोयठा के लॉ में मिट्टी की रुड़िया में दूध सहित अन्य सामग्री देकर प्रसाद बनाकर माता रानी को प्रसाद चढ़ाया. देर शाम मेला देखने के लिये लोगों की भीड़ सभी पूजा स्थल पर उमड़ पड़ी थी. सुरक्षा के चाक-चौबंध व्यवस्था थी.

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola