गंगा हरित अभियान के तहत नवोदय विद्यालय में फलदार पौधा वितरण

Updated:
विज्ञापन
गंगा हरित अभियान के तहत नवोदय विद्यालय में फलदार पौधा वितरण

एक वृक्ष सौ पुत्र समान का संदेश लेकर छात्रों में पर्यावरण जागरूकता का संचार

विज्ञापन

साहिबगंज

गंगा मिशन कोलकाता द्वारा चलाये जा रहे गंगा हरित अभियान के तहत रविवार को जवाहर नवोदय विद्यालय, साहिबगंज में फलदार पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रबल गर्ग, डीएसपी विजय कुशवाहा तथा विद्यालय के प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह उपस्थित रहे. कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्रबल गर्ग ने छात्रों को पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण का महत्व बताया. उन्होंने कहा कि जब समाज, संस्था और प्रशासन एकजुट होकर काम करते हैं, तभी गंगा पुनर्जीवन एवं प्रकृति संरक्षण जैसे संकल्प साकार होते हैं. उन्होंने बच्चों से अपील किया कि नहीं रुकेंगे, पेड़ लगाएंगे, जल बचाएंगे, प्लास्टिक हटाएंगे, स्वच्छता बढ़ाएंगे. अतिथियों ने प्राकृतिक आपदाओं का मुख्य कारण वनों की अंधाधुंध कटाई और पर्यावरण के साथ हो रहे छेड़छाड़ को बताया. उन्होंने कहा कि एक वृक्ष सौ पुत्रों के समान है और हमें हर साल पेड़ का जन्मदिन मनाना चाहिए. कोरोना काल में ऑक्सीजन के महत्व को समझते हुए वृक्षारोपण को जीवन रक्षा से जोड़ा गया. बच्चों से आग्रह किया गया कि वे एक-एक पेड़ को गोद लें, उसकी सेवा करें और आने वाली पीढ़ी को उसका फल प्रदान करें. कार्यक्रम में लगभग 200 छात्रों एवं आमजनों के बीच आम, कटहल, आंवला, अमरूद, लीची, बेल, मालबेरी आदि फलदार पौधों का वितरण किया गया. मौके पर डॉ रणजीत सिंह, चंद्रेश्वर प्रसाद सिन्हा, जगदीश नारसरिया, ललित स्वदेशी, राजेश अग्रवाल, नवीन भगत, रवि भगत, भगवती पांडेय, राजेश गुप्ता, संजीव अग्रवाल, ऋषभ खुडानिया, मोहित बेगराजका, शिक्षक, शिक्षिका एवं सैकड़ों छात्र-छात्राएं व गणमान्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola