छात्रों की 75 फीसदी उपस्थिति अनिवार्य : प्रधानाध्यापक

Updated:
विज्ञापन
छात्रों की 75 फीसदी उपस्थिति अनिवार्य : प्रधानाध्यापक

विद्यार्थियों के भविष्य को लेकर विद्यालय प्रशासन गंभीर, मोबाइल के उपयोग पर जतायी चिंता

विज्ञापन

उधवा. प्लस टू उच्च विद्यालय राधानगर में शुक्रवार को प्रभारी प्रधानाध्यापक रवि कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में अभिभावक बैठक का आयोजन किया गया. इस बैठक में विद्यालय के विभिन्न क्षेत्रों से आये कई अभिभावकों ने भाग लिया. बैठक का मुख्य उद्देश्य छात्रों की उपस्थिति एवं शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर विचार-विमर्श करना था. प्रधानाध्यापक श्री मिश्रा ने बताया कि वरीय पदाधिकारियों द्वारा स्पष्ट निर्देश प्राप्त हुए हैं कि सभी कक्षाओं के छात्र-छात्राओं की न्यूनतम 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य है. यदि कोई छात्र इस उपस्थिति मानदंड को पूरा नहीं करता है, तो उसका परीक्षा फॉर्म नहीं भरा जाएगा. उन्होंने कहा कि यह निर्णय छात्रों के शैक्षणिक अनुशासन और नियमितता सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है. बैठक में प्रधानाध्यापक ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को विद्यालय मोबाइल फोन लेकर न भेजें. उन्होंने कहा कि मोबाइल का दुरुपयोग छात्रों के भविष्य के लिए घातक हो सकता है. साथ ही, उन्होंने अभिभावकों से यह भी आग्रह किया कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों और पढ़ाई पर सतत निगरानी रखें. अभिभावकों की कम उपस्थिति पर जतायी चिंता बैठक में अभिभावकों की अपेक्षाकृत कम उपस्थिति पर विद्यालय प्रशासन ने चिंता व्यक्त की. प्रधानाध्यापक ने कहा कि आपके बच्चे ही देश का भविष्य हैं. उन्हें बेहतर मार्गदर्शन और नियमित शिक्षा की आवश्यकता है. इसके लिए आवश्यक है कि अभिभावक विद्यालय से सतत संपर्क बनाए रखें. विद्यालय में शैक्षणिक वातावरण को और बेहतर बनाने के लिए अभिभावकों से लिखित सुझाव भी मांगे गये. प्रशासन का कहना है कि शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों की संयुक्त भागीदारी से ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित की जा सकती है. इस अवसर पर शिक्षक गोपाल मंडल, शरद मंडल, अरुण कुमार दास, भैरव सिंह, सम्राट मांजी, देव्रत बाग, सूर्यकांत मंडल, राकेश साहा, शिक्षिकाएं गुड्डी कुमारी, अंगिरा आर्य, प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उज्ज्वल साहा एवं कई अभिभावक जिनमें आलोक मंडल, शरद मंडल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola