ePaper

महापर्व छठ की तैयारी में जुटे भक्त, नहाय-खाय कल

Updated at : 23 Oct 2025 7:52 PM (IST)
विज्ञापन
महापर्व छठ की तैयारी में जुटे भक्त, नहाय-खाय कल

जोर-शोर से हाे रही है घाटों की साफ-सफाई, 27 को झालदिग्घी में होगा भक्ति जागरण का आयोजन

विज्ञापन

बरहरवा

नेम-निष्ठा के पर्व छठ की शुरुआत शनिवार (कल) नहाय – खाय के साथ शुरू हो जायेगी. इसे लेकर बरहरवा नगर पंचायत क्षेत्र सहित ग्रामीण क्षेत्रों में तैयारियों जोरों पर है. बरहरवा नगर में इस वर्ष मुंशी पोखर, कल पोखर, पंपिया पोखर, झालदिग्घी पोखर, बेतिया पोखर, नील पोखर, मंडल पोखर, तारा पोखर, महावीर पोखर, थाना पोखर, पोद्दो पोखर, घोड़ाय पोखर व कन्हाई पोखर सहित कुल 13 स्थानों पर अर्घ्य देने की तैयारी की जा रही है. नगर पंचायत के कर्मियों के सहयोग से पूजा समितियों ने तालाबों की जलकुंभियों, कूड़े-कचरों आदि की सफाई, ब्लीचिंग पाउडर व चूना का छिड़काव, प्रमुख रास्तों की साफ-सफाई व वैकल्पिक रास्तों का निर्माण कार्य पूरा कर लिया है. वहीं, कई तालाबों में छठ घाटों का भी निर्माण पूर्ण हो चुका है तथा तोरण द्वार व पंडाल निर्माण, बैरिकेटिंग तथा चेंजिंग रूम के कार्य को अंतिम रूप दिया जा रहा है. मुंशी पोखर छठ पूजा कमेटी के अध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि इस वर्ष हमारे यहां भव्य आयोजन किया जा रहा है. कई तोरण द्वार बनाये जा रहे हैं. साथ ही आकर्षक लाइटिंग व साज-सज्जा की जा रही है. वहीं, झाल दिग्घी पूजा कमेटी के अध्यक्ष रोहित साहा ने बताया कि छठ घाटों व पूजा पंडाल निर्माण का कार्य अंतिम चरण में है. अभी तक झाल दिगघी में 480 डाला के लिये घाटों की बुकिंग हो चुकी है. इस वर्ष हमारे यहां 27 अक्टूबर की रात्रि भक्ति जागरण का भी आयोजन किया जायेगा. जिसमें मुंगेर की कलाकार स्नेहा शर्मा, दुर्गापुर की रिया धर व बरहरवा के अर्जुन दास, विशाल दास व पूरण दे द्वारा भक्ति गीतों पर मनमोहक प्रस्तुति दी जायेगी.

कहते हैं पदाधिकारी

नगर प्रशासक दीपक कुमार ने बताया कि नगर प्रशासन द्वारा छठ को लेकर पूजा कमेटियों के साथ सामंजस्य स्थापित कर कार्य किया जा रहा है. तैयारियां अंतिम चरण में है. पूजा में सभी छठ व्रतधारियों व श्रद्धालुओं की सुविधाओं का ख्याल रखा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABDHESH SINGH

लेखक के बारे में

By ABDHESH SINGH

ABDHESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola