ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर बनाना प्रधानमंत्री का संकल्प: डॉ प्रदीप

Updated:
विज्ञापन
ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर बनाना प्रधानमंत्री का संकल्प: डॉ प्रदीप

उधवा के मस्तापुर में भाजपा का वीबी जीरामजी जिला सम्मेलन

विज्ञापन

साहिबगंज

राजमहल विधानसभा अंतर्गत उधवा प्रखंड के ग्राम मस्तापुर में रविवार को विकसित भारत रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) जन-जागरण अभियान के तहत VB-GRAM-G जिला सम्मेलन आयोजित हुआ. कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष गौतम कुमार यादव ने की. मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सह भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. प्रदीप वर्मा और पूर्व कृषि मंत्री रणधीर सिंह रहे. सम्मेलन में पूर्व विधायक अनंत ओझा, बजरंगी यादव सहित अनेक वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे. डॉ. प्रदीप वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि ग्रामीण भारत आत्मनिर्भर बने और हर परिवार को स्थायी आजीविका मिले. रणधीर सिंह ने कहा कि यह मिशन खेती, पशुपालन, ग्रामीण उद्योग और बुनियादी ढांचे को सशक्त कर रोजगार के अवसर बढ़ाएगा और पलायन रोकेगा. गौतम कुमार यादव ने कहा कि अभियान गांव-गांव तक पहुंचकर लोगों को योजनाओं से जोड़ने का माध्यम बनेगा. कार्यक्रम का संचालन जिला संयोजक राजेश मंडल और धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष सलखु सोरेन ने किया. मौके पर गणेश तिवारी, चांदनी देवी, प्रदीप अग्रवाल, उज्ज्वल मंडल, कुशमाकर तिवारी, प्रताव राय, राजेश मंडल सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola