बरहरवा में बलभद्र पूजन महोत्सव, 22 लोग सम्मानित और बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित समाज के लोग. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बरहरवा के कुशवाहा टोला में ब्याहुत समाज ने भगवान बलभद्र पूजन महोत्सव मनाया. 22 लोगों को सम्मानित किया गया और बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बरहरवा: साहिबगंज जिले के बरहरवा कुशवाहा टोला में रविवार को ब्याहुत समाज की ओर से भगवान बलभद्र पूजन महोत्सव का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में समाज के लोगों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ भगवान बलभद्र की पूजा-अर्चना की. यजमान के रूप में विजय भगत और इंदुबाला देवी शामिल हुए. पंडित अशोक मिश्रा ने विधि-विधान के साथ पूजा संपन्न करायी.

विज्ञापन

पूजा के बाद हुआ सामूहिक भोज

पूजा के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया तथा सामूहिक भोज का आयोजन हुआ. कार्यक्रम के दौरान समाज के 11 पुरुष और 11 महिलाओं को सम्मानित किया गया.

वहीं, बच्चों में प्रतिभा और सांस्कृतिक रुचि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए. इसमें छोटे-छोटे बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया.

समाज की एकजुटता पर हुई चर्चा

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित समाज की महिलाएं | Prabhat Khabar Network
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित समाज की महिलाएं. | Prabhat Khabar Network

महोत्सव के दौरान ब्याहुत समाज के सामाजिक उत्थान, एकजुटता और समाज के विकास को लेकर भी चर्चा की गयी. वक्ताओं ने समाज के लोगों से आपसी सहयोग और एकता बनाए रखने की अपील की.

कार्यक्रम में पिछले एक वर्ष के दौरान समाज के 15 सदस्यों के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी.

समाज के कई सदस्य रहे मौजूद

मौके पर उत्तम भगत, पारिजात भगत, संजय भगत, प्रदीप भगत, महिला मोर्चा अध्यक्ष बबीता भगत, शिखा भगत, रेशमा भगत, तापसी भगत, पिंकी भगत सहित समाज के अन्य सदस्य मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola