जिले में 14 महीने के अंदर 30 लोगों ने की आत्महत्याएं

साहिबगंज (फाइल फोटो)
मानसिक स्वास्थ्य पर जागरुकता जरूरी, आत्महत्या की घटना को रोकने की अपील
साहिबगंज
जिले में आत्महत्या की बढ़ती घटनाएं अब गंभीर सामाजिक चिंता का विषय बनती जा रही हैं. वर्ष 2025 से फरवरी 2026 तक के आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले 14 महीनों में जिले में 30 लोगों ने आत्महत्या कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली. इन मामलों का विश्लेषण बताता है कि सबसे अधिक घटनाएं महिलाओं और युवा वर्ग से जुड़ी हुई हैं, जो समाज के लिए चिंताजनक संकेत है. घटनाओं के पीछे कई कारण सामने आए हैं, जिनमें पारिवारिक विवाद, मानसिक तनाव, गंभीर बीमारी, नशे की लत और आर्थिक दबाव प्रमुख हैं. जिरवाबाड़ी, तालझारी और मुफस्सिल थाना क्षेत्रों में हाल के महीनों में हुई घटनाओं ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है. कई मामलों में मामूली विवाद या अस्थायी मानसिक दबाव के कारण लोगों द्वारा आत्मघाती कदम उठाने की बात सामने आई है. सामाजिक कार्यकर्ताओं का मानना है कि यह केवल व्यक्तिगत समस्या नहीं बल्कि मानसिक स्वास्थ्य और सामाजिक सहयोग से जुड़ा बड़ा मुद्दा है. यदि समय रहते परिवार और समाज की ओर से सहयोग, समझ और सही मार्गदर्शन मिले तो ऐसी घटनाओं को काफी हद तक रोका जा सकता है. पुलिस प्रशासन इन मामलों में यूडी केस दर्ज कर जांच करता है, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि केवल कानूनी प्रक्रिया पर्याप्त नहीं है. इसके लिए समाज स्तर पर जागरूकता अभियान, मानसिक स्वास्थ्य काउंसलिंग और आपसी संवाद को बढ़ावा देना बेहद जरूरी है.
क्या कहते हैं मनोवैज्ञानिक सह अधिवक्ता फोटो नं 27 एसबीजी 1 है कैप्सन – शुक्रवार को अनीस अहमद मनोवैज्ञानिकों के अनुसार आत्महत्या किसी समस्या का समाधान नहीं है. लोग अक्सर क्षणिक आवेग या मानसिक तनाव में ऐसा कदम उठाते हैं, जिससे परिवार को गहरा दुख मिलता है. विशेषज्ञों ने कहा कि संवाद, धैर्य और सहयोग जरूरी है. स्कूल, कॉलेज और ग्रामीण क्षेत्रों में मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता अभियान चलाना आवश्यक है.मो अनीस अहमद, मनोवैज्ञानिक सह अधिवक्ता
क्या कहते हैं डीएसपीफोटो नं 27 एसबीजी 2 है
कैप्सन – शुक्रवार को विजय कुमार कुशवाहा
आत्महत्या जैसी मामला है निश्चित रूप से गंभीर समस्या बनती जा रही है इसके लिए जागरूकता जैसे कार्यक्रम भी चलाया जाएगा और चलाया भी जा रहा है, थाना अस्तर पर भी कार्रवाई की जा रही है पारदर्शी जांच भी की जा रही है.
विजय कुमार कुशवाहा, डीएसपी हेडक्वार्टर, साहिबगंज
कब-कब हुई थी घटनाएं
13 मार्च 2026 : तालबन्ना में किशोरी ने घर के कमरे में खुद को बंद किया, दरवाजा तोड़ने पर शव मिला, पुलिस जांच में जुटी.
26 फरवरी 2026 : छोटा पचगढ़ 40 में वर्षीय महिला कमरे में मृत मिली, लंबे समय से बीमार और मानसिक तनाव में थी, पुलिस ने जांच शुरू की.8 फरवरी 2026 : बड़ा बेतौना में 13 वर्षीय बच्ची सुबह साड़ी के फंदे से लटकी मिली, अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया.
21 दिसंबर 2025 : बड़ी कोदरजन्ना में युवक ने घर में मौत को गले लगाया, पत्नी से विवाद की बात सामने आई, पुलिस मामले की जांच कर रही.4 अक्तूबर 2025 : सकरीगली हाथीगढ़ में 21 वर्षीय युवक नाराज होकर घर से निकला, बाद में बगीचे में पेड़ से लटका मिला, पुलिस जांच जारी.
30 अगस्त 2025 : मसकलैया में 16 वर्षीय किशोरी दिनभर सामान्य थी, शाम को कमरे में मृत मिली, पुलिस ने पोस्टमार्टम कर जांच शुरू की.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




