गोदामों में उपलब्ध खाद्यान्न के स्टॉक का करें भौतिक सत्यापन : डीसी
Updated at : 08 Apr 2026 11:16 PM (IST)
विज्ञापन

साहिबगंज (फाइल फोटो)
खाद्यान्न स्टॉक का भौतिक सत्यापन कर उसकी रिपोर्ट अविलंब समर्पित करने को कहा
विज्ञापन
साहिबगंज
डीसी हेमंत सती की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिलास्तरीय सतर्कता समिति की बैठक हुई. बैठक में सहकारिता, आपूर्ति विभाग के पदाधिकारी शामिल हुए. उपायुक्त ने पूर्व बैठक में दिए गये निर्देशों व अनुपालन की विस्तृत समीक्षा की. पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. डीसी ने राशन कार्ड के निष्पादन एवं आयुष्मान कार्ड निर्माण में अपेक्षित प्रगति लाने का निर्देश दिया. राशन कार्ड के निष्पादन में उन्होंने बोरियो, उधवा एवं मंडरो प्रखंड के कार्यों पर असंतोष व्यक्त किया. संबंधित बीएसओ से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया. उन्होंने नये राशन कार्ड के निर्गमन एवं डीलर परिवर्तन से संबंधित लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने को कहा. डीसी ने विभिन्न प्रखंडों में निर्माणाधीन गोदामों की नियमित निगरानी करने एवं कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने का निर्देश दिया. उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को अपने-अपने गोदामों में उपलब्ध खाद्यान्न स्टॉक का भौतिक सत्यापन कर उसकी रिपोर्ट अविलंब समर्पित करने को कहा. गैस वितरण व्यवस्था को लेकर उपायुक्त ने गैस डीलरों को उपभोक्ताओं के आवास तक गैस की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने स्पष्ट किया कि गैस वितरण के लिए अनधिकृत या अस्थायी स्थानों का उपयोग नहीं किया जाय. उपभोक्ताओं से अपील की गयी कि वे अनावश्यक रूप से किसी स्थान पर एकत्रित होकर लाइन न लगायें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जायेगी. गैस वितरण से संबंधित शिकायतों के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 9006963963, 9631155933, 9065370630 तथा 06436-356485, 06436-222101, 06436-222202 पर संपर्क किया जा सकता है. इसके अलावा जिला आपूर्ति पदाधिकारी के मोबाइल नंबर 7991177546 पर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है. बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी झुन्नु कुमार मिश्रा, जिला सहकारिता पदाधिकारी महादेव मुर्मू, जिला शिक्षा अधीक्षक कुमार हर्ष सहित एजीएम, बीएसओ आदि मौजूद उपस्थित थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




