छात्राओं को मासिक धर्म में स्वच्छता रखने व पोषणयुक्त भोजन के महत्व की दी जानकारी

Updated:
विज्ञापन
छात्राओं को मासिक धर्म में स्वच्छता रखने व पोषणयुक्त भोजन के महत्व की दी जानकारी

जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

बरहरवा. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहरवा द्वारा रविवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बरहरवा में ‘स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार’ अभियान के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन एमओआइसी डॉ पंकज कर्मकार ने दीप प्रज्वलित कर किया. एमओआइसी डॉ पंकज कर्मकार ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों में एनीमिया नियंत्रण, प्रजनन एवं किशोर स्वास्थ्य (आरकेएसके) के बारे में जागरूकता फैलाना है. इस दौरान उन्होंने विद्यालय की सभी छात्राओं की एनीमिया जांच सहित स्वास्थ्य परीक्षण किया. साथ ही आवश्यक दवाइयों का वितरण किया. वहीं, स्वास्थ्य परीक्षण के बाद छात्राओं के बीच जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया. जिसमें छात्राओं को मासिक धर्म स्वच्छता के लिए सुरक्षित उपाय, पोषणयुक्त भोजन के महत्व तथा किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक एवं मानसिक परिवर्तन के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया. वहीं, कार्यक्रम के अंतर्गत एक स्वास्थ्य जागरूकता रैली भी निकाली गयी. मौके पर स्वास्थ्य विभाग के बीएएम दिनेश कुमार, सीएचओ कर्मिला मुर्मू, सीता लकड़ा, बीटीटी रास बिहारी दास, इंदुबाला, सपन मंडल, बबलू हांसदा, मीना देवी, कस्तूरबा विद्यालय की शिक्षक लुसी कुमारी, मोनिका मालतो, अनिता हांसदा सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola