साहिबगंज-मालदा रूट पर अतिरिक्त ट्रेन चलाने व फुटओवर ब्रिज बनवाने की मांग की

Updated:
विज्ञापन
साहिबगंज-मालदा रूट पर अतिरिक्त ट्रेन चलाने व फुटओवर ब्रिज बनवाने की मांग की

साहिबगंज स्टेशन पर अमृत संवाद का किया गया आयोजन, यात्रियों ने डीआरएम को समस्याओं से कराया अवगत

विज्ञापन

साहिबगंज

मालदा रेल मंडल के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने गुरुवार को साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर “अमृत संवाद” कार्यक्रम के तहत यात्रियों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर में यात्रा कर रहे यात्रियों से प्रत्यक्ष बातचीत की और उनकी समस्याओं व सुझावों को सुना. यात्रियों ने साहिबगंज-मालदा रूट पर अतिरिक्त ट्रेन चलाने, फुटओवर ब्रिज निर्माण और अन्य सुविधाओं की मांग की. डीआरएम ने इन मांगों को जायज बताया और रेलवे बोर्ड तक भेजने का आश्वासन दिया. कार्यक्रम में बच्चों, स्थानीय लोगों और पत्रकारों ने भी सुझाव दिए. डीआरएम ने रेलवे स्कूल के छात्र-छात्राओं से बातचीत करते हुए उन्हें प्रेरित किया कि वे मेहनत से पढ़ाई करें. देश का नाम रोशन करें. वहीं, स्थानीय कलाकार अमित प्रकाश ने डीआरएम को अपनी कलाकृति भेंट की, जिसे देखकर डीआरएम ने उनकी सराहना की. रेलवे क्षेत्र में प्रदर्शन के लिए मार्गदर्शन एवं सहयोग का आश्वासन दिया. सुरक्षा व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया गया. जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम के साथ रेलवे कर्मियों ने चौकसी की और स्टेशन परिसर में साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और अस्थायी हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गयी. डीआरएम ने कहा कि साहिबगंज स्टेशन और आसपास के इलाके में कई विकास योजनाओं पर काम चल रहा है, जिनमें डीएमयू मेंटेनेंस शेड का विस्तार भी शामिल है. उन्होंने यात्रियों से संवाद को रेलवे के विकास की नींव बताते हुए कहा कि सुरक्षा, स्वच्छता और सुविधा उनकी प्राथमिकता है. कार्यक्रम के दौरान मालदा मंडल के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे. यात्रियों व स्थानीय कलाकारों के सुझावों को नोट किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola