सौहार्द बिगाड़ने वालों पर करें अविलंब कार्रवाई : एसपी

Updated:
विज्ञापन
सौहार्द बिगाड़ने वालों पर करें अविलंब कार्रवाई : एसपी

सरकारी गाइडलाइन का पालन की नसीहत दी

विज्ञापन

बरहरवा. दुर्गापूजा की तैयारियों का जायजा लेने सोमवार को पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह बरहरवा थाना पहुंचे. इस दौरान उन्होंने पूजा को लेकर विधि व्यवस्था की जानकारी ली. बरहरवा थाना में एसपी ने थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह से थाना क्षेत्र में कितने स्थानों पर पूजा हो रही है, विभिन्न दुर्गा मंदिरों व पूजा पंडालों में विधि व्यवस्था की क्या तैयारी है, इसकी जानकारी ली. साथ ही एसपी ने थाना प्रभारी को महाष्टमी पूजन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया. कहा कि सभी पूजा पंडालों में भीड़ अधिक रहेगी, इसीलिए पूजा कमेटी व वॉलंटियर के साथ समन्वय स्थापित कर विधि-व्यवस्था का संधारण करेंगे. उन्होंने हर हाल में सरकारी गाइडलाइन का पालन की नसीहत दी. इसके अलावे सोशल मीडिया पर सौहार्द बिगाड़ने वाले लोगों पर अविलंब कार्रवाई सुनिश्चित करने कहा. मौके पर मुख्यालय डीएसपी विजय कुशवाहा, बरहरवा एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल, राजमहल एसडीपीओ विमलेश त्रिपाठी, बरहरवा पुलिस इंस्पेक्टर संतोष कुमार राणा, बरहरवा थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह, कोटालपोखर थाना प्रभारी चंदन कुमार भैया, पूर्व बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष अशोक दास सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola