साहिबगंज में जल्द मिलेगी जाम से राहत, नगर परिषद कर रही शेड का निर्माण

साहिबगंज में पुलिस लाइन क्षेत्र के एनएच-80 के दोनों किनारों पर अव्यवस्थित सब्जी मंडी को नियमित करने के लिए नगर परिषद शेड निर्माण कर रही है। यह कदम जाम की समस्या को खत्म करने के लिए उठाया गया है, क्योंकि वर्तमान में सब्जी मंडी की वजह से सुभाष चौक से पेट्रोल पंप तक सड़क पर रोजाना जाम लग जाता है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह के सहयोग से पेट्रोल पंप के पास भूमि चिन्हित कर लगभग 100 सब्जी विक्रेताओं के लिए स्थायी ठिकाना बनाया जा रहा है। यह पहल यातायात व्यवस्था सुधारने और दुकानदारों को व्यवस्थित कारोबार स्थल उपलब्ध कराने के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
– 100 से अधिक सब्जी विक्रेताओं को मिलेगा स्थायी ठिकाना संवाददाता, साहिबगंज पुलिस लाइन क्षेत्र में एनएच-80 के दोनों किनारों पर अनियमित रूप से संचालित हो रही सब्जी मंडी को अब शीघ्र ही एक सुव्यवस्थित स्थल पर स्थानांतरित किया जाएगा. इस दिशा में जिला प्रशासन द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं. नगर परिषद पुलिस लाइन क्षेत्र में स्थित भूमि पर शेड निर्माण कार्य तेजी से करा रही है.डीसी हेमंत सती लंबे समय से इस मार्ग पर लगने वाले जाम की समस्या को लेकर चिंतित थे. सब्जी मंडी के कारण विशेष रूप से सुभाष चौक से पेट्रोल पंप तक की सड़क पर हर दिन जाम की स्थिति उत्पन्न होती रही है, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. शाम के समय इस क्षेत्र में भीड़ अधिक हो जाती है, जिससे दुर्घटना की संभावनाएं भी बनी रहती हैं.स्थिति की गंभीरता को देखते हुए साहिबगंज के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह ने भी इस पहल में प्रशासन को सहयोग देने का निर्णय लिया. उनके सहयोग से पुलिस लाइन क्षेत्र में स्थित पेट्रोल पंप के निकट की भूमि को चिह्नित किया गया, जहां अब स्थायी सब्जी मंडी के लिए शेड निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है. निर्माण कार्य पूर्ण होते ही लगभग 100 सब्जी विक्रेताओं को यहां व्यवस्थित रूप से स्थान उपलब्ध कराया जाएगा.इससे एक ओर जहां जाम की समस्या से निजात मिलेगी, वहीं दुकानदारों को भी स्थायी व्यवसायिक स्थल मिल सकेगा. यह पहल जिले में यातायात व्यवस्था को सुधारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




