ePaper

OMG : पांच रुपये के कारण बच्चे को रेलवे ओवर ब्रिज से फेंका, हालत गंभीर

Updated at : 09 Aug 2016 4:53 AM (IST)
विज्ञापन
OMG : पांच रुपये के कारण बच्चे को रेलवे ओवर ब्रिज से फेंका, हालत गंभीर

महाराजपुर रेलवे ओवर ब्रिज पर बच्चा महताब बेच रहा था भुट्टा नशेड़ी मानिक बच्चे से मांग रहा था पांच रुपये में दो भुट्टे नहीं दिये तो ब्रिज से नीचे फेंका बच्चे की हालत गंभीर, भागलपुर रेफर साहिबगंज/तालझारी : महज पांच रुपये के लिए एक नशेड़ी ने 12 वर्षीय बच्चे को रेलवे ओवर ब्रिज से नीचे […]

विज्ञापन

महाराजपुर रेलवे ओवर ब्रिज पर बच्चा महताब बेच रहा था भुट्टा

नशेड़ी मानिक बच्चे से मांग रहा था पांच रुपये में दो भुट्टे
नहीं दिये तो ब्रिज से नीचे फेंका
बच्चे की हालत गंभीर, भागलपुर रेफर
साहिबगंज/तालझारी : महज पांच रुपये के लिए एक नशेड़ी ने 12 वर्षीय बच्चे को रेलवे ओवर ब्रिज से नीचे फेंक दिया. यह दर्दनाक मामला महाराजपुर स्टेशन का है. एक 12 वर्षीय बच्चा महताब शेख महाराजपुर रेलवे स्टेशन के ओवर ब्रिज पर भुट्टा बेच रहा था. मीनाबाजार निवासी मानिक ठाकुर नशे में धुत होकर महताब के पास पहुंचा और उससे भुट्टा मांगा. कहा पांच रुपये में दो भुट्टा दो. महताब ने मना कर दिया. कहा पांच रुपये में दो भुट्टा नहीं दिया जा सकता, एक भुट्टा दे सकते हैं. मानिक ने दो बार उस बच्चे से कहा पांच रुपये में दो भुट्टा दो. बच्चे ने फिर मना कर दिया.
फिर क्या था मानिक ने बच्चे को उठा कर ब्रिज से नीचे फेंक दिया. इससे बच्चा महताब बुरी तरह घायल हो गया. बच्चे को नीचे गिरते देख लोग अचानक दौड़े और लहुलुहान बच्चे को उठाया. साथ ही नशेड़ी मानिक को भी पकड़ लिया. बच्चे को रेलवे पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से साहिबगंज सदर अस्पताल पहुंचाया गया. बच्चे की गंभीर अवस्था को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे भागलपुर रेफर कर दिया है. बच्चे की गर्दन व पैर की हड्डी टूट गयी है.घटना के वक्त स्टेशन पर कई लोग मौजूद थे. लोगों ने नशेड़ी को दौड़ाकर पकड़ लिया और आरपीएफ के हवाले कर दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola