थाना में दमकल वाहन रखने का प्रस्ताव

साहिबगंज : साहिबगंज प्रखंड में पिछले कुछ दिनों से हो रही अगलगी की घटना को देखते हुए बीडीओ मिथिलेश कुमार सिंह ने एक पत्र लिखकर प्रस्ताव भेजा है. जिसमें कहा गया कि जब तक तेज हवा चलने और आग लगने की घटनाओं की संभावना है. उन्होंने एक दमकल वाहन मुफस्सिल थाना में रखने की मांग […]
साहिबगंज : साहिबगंज प्रखंड में पिछले कुछ दिनों से हो रही अगलगी की घटना को देखते हुए बीडीओ मिथिलेश कुमार सिंह ने एक पत्र लिखकर प्रस्ताव भेजा है. जिसमें कहा गया कि जब तक तेज हवा चलने और आग लगने की घटनाओं की संभावना है. उन्होंने एक दमकल वाहन मुफस्सिल थाना में रखने की मांग की है. पत्र में बताया गया कि साहिबगंज प्रखंड के 11 पंचायत में से 10 पंचायत दियारा क्षेत्र में ही है.
और मुफस्सिल थाना मध्य क्षेत्र में है जिसके पीछे बड़े पोखरा में पानी भी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है. अगलगी की घटना की सूचना मिलने और दमकल गाड़ी को घटनास्थल पर पहुंचने में काफी समय लग जाता है. तब तक आज काफी भयावह हो जाती है और इतना वक्त में बहुत बड़ा नुकसान कर देती है. ऐसे में यदि दमकल को सी बीच में रखा जाय तो आग पर तत्काल काबू पाया जा सकता है. और नुकसान को कम से कम किया जा सकता है. इधर उपायुक्त के जिला में नहीं रहने कारण उनका इस पर विचार नहीं हो पाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




