जाली नोट तस्करी व अफीम खेती पर रखें नजर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Apr 2016 7:00 AM (IST)
विज्ञापन

पुलिस लाइन कार्यालय में हुई अपराध गोष्ठी में एसपी ने कहा बैठमें मार्च के 61 मामलों की एसपी ने की समीक्षा थानेदारों को रात्रि गश्ती तेज करने का दिया निर्देश रामनवमी पर रहेगा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम साहिबगंज : रामनवमी पर्व को देखते हुए जेल से छूटे अपराधी के साथ ही जो कैदी जल्द जेल […]
विज्ञापन
पुलिस लाइन कार्यालय में हुई अपराध गोष्ठी में एसपी ने कहा
बैठमें मार्च के 61 मामलों की एसपी ने की समीक्षा
थानेदारों को रात्रि गश्ती तेज करने का दिया निर्देश
रामनवमी पर रहेगा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
साहिबगंज : रामनवमी पर्व को देखते हुए जेल से छूटे अपराधी के साथ ही जो कैदी जल्द जेल से छूटने वाले हैं. जेल प्रशासन व एपीपी से सूची लेकर नजर रखें. ये बातें एसपी सुनील भास्कर ने बुधवार को पुलिस लाइन स्थित अपने कार्यालय में मासिक अपराध गोष्ठी को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि हत्या, डकैती, लूट, बाइक चोरी के मामले को थाना प्रभारी अपने स्तर से जांच करें. रामनवमी पूजा को देखते हुए सतर्कता बरतने की बात कही.
जहां सुरक्षा की दृष्टिकोण से व्यवस्था करने की बात कही. सीमावर्ती क्षेत्र में रहे जाली नोट के धंधे व अफीम की खेती पर नजर रखने का निर्देश दिया. बैठक में मार्च माह में दर्ज 61 मामलों की समीक्षा की. रात्रि में गश्ती तेजी लाने का निर्देश दिया. मौके पर पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष तपन दुबे, पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष जनार्दन सिंह समेत कई पुलिस कर्मी व पदाधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




