रात 10 के बाद डीजे व गाना बजाने पर होगी सख्त कार्रवाई

Published at :17 Mar 2016 5:11 AM (IST)
विज्ञापन
रात 10 के बाद डीजे व गाना बजाने पर होगी सख्त कार्रवाई

साहिबगंज : अनुमंडल पदाधिकारी मृत्युंजय बरनवाल ने कहा है कि रात के दस बजे बाद यदि तेज ध्वनि विस्तारक यंत्र बजाया गया तो उनपर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. कहा कि कई बार शिकायत मिलती है. यह आदेश शादी-विवाह, बारात पार्टी, सभी पूजा एवं सभी अन्य समारोह में भी लागू होगा. कोई भी व्यक्ति 10 बजे […]

विज्ञापन

साहिबगंज : अनुमंडल पदाधिकारी मृत्युंजय बरनवाल ने कहा है कि रात के दस बजे बाद यदि तेज ध्वनि विस्तारक यंत्र बजाया गया तो उनपर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. कहा कि कई बार शिकायत मिलती है. यह आदेश शादी-विवाह, बारात पार्टी, सभी पूजा एवं सभी अन्य समारोह में भी लागू होगा.

कोई भी व्यक्ति 10 बजे के बाद लाउडस्पीकर व डीजे वगैरह बजाकर लाउडस्पीकर एक्ट का उल्लंघन करेंगे तो उसकी सूचना संबंधित थाने को देंगे. इसके बाद पुलिस द्वारा लाउडस्पीकर जब्त कर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. इस एक्ट के तहत सजा का भी प्रावधान है.

20 को साक्षरता आंकलन परीक्षा : पतना . प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों में स्थित लोक शिक्षा केंद्र में 20 मार्च को बुनियादी साक्षरता आंकलन परीक्षा का आयोजन किया जायेगा.उक्त जानकारी बीपीएम संदीप भगत ने दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola