डीसी ने 71 क्रशर सील मुक्त किया

साहिबगंज : मिर्जाचौकी में पर्यावरण नियमों की अदनेखी पर सील किये गये 71 क्रशर मालिकों को राहत मिली है. पर्यावरणीय नियमों का अनुपालन करने के लिए तीन माह का समय देते हुए क्रशरों को डीसी उमेश प्रसाद सिंह ने सील मुक्त कर दिया है. विदित हो की जिला टास्क फोर्स ने अभियान छोड़ते हुए पर्यावरण […]
साहिबगंज : मिर्जाचौकी में पर्यावरण नियमों की अदनेखी पर सील किये गये 71 क्रशर मालिकों को राहत मिली है. पर्यावरणीय नियमों का अनुपालन करने के लिए तीन माह का समय देते हुए क्रशरों को डीसी उमेश प्रसाद सिंह ने सील मुक्त कर दिया है. विदित हो की जिला टास्क फोर्स ने अभियान छोड़ते हुए पर्यावरण नियमों के उल्लंघन पर सभी क्रशरों को सील कर दिया था. इससे पत्थर व्ययासियों में हड़कंप मच गया था.
जिला पत्थर संघ के सदस्यों ने एसडीओ तथा उपायुक्त से मिल अपनी समस्याएं रखी. डीसी ने व्यवसायियों को तीन माह का समय दिया. तीन माह में अगर व्यवसायी पर्यावरण नियमों पर खरे नहीं उतरते हैं तो उनके क्रशर को सील कर दिया जायेगा. दरसल मिर्जाचौकी में क्रशर सील होन के बाद पूरा पत्थर व्यवसाय ठप हो गया था इससे मजदूरों के समक्ष परेशानी खड़ी हो गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




