अपराधियों पर रखें नजर

साहिबगंज : जेल से छूटे अपराधी के साथ ही जो कैदी जल्द जेल से छुटनेवाले हैं. जेल प्रशासन व एपीपी से सूची लेकर नजर रखें. यह बाते एसपी सुनील भास्कर ने शनिवार को पुलिस लाइन स्थित अपने कार्यालय में मासिक अपराध गोष्ठी को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि सीसीटीएन के तहत सभी थानों […]
साहिबगंज : जेल से छूटे अपराधी के साथ ही जो कैदी जल्द जेल से छुटनेवाले हैं. जेल प्रशासन व एपीपी से सूची लेकर नजर रखें. यह बाते एसपी सुनील भास्कर ने शनिवार को पुलिस लाइन स्थित अपने कार्यालय में मासिक अपराध गोष्ठी को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि सीसीटीएन के तहत सभी थानों में ऑनलाइन एफआईआर दर्ज करें. हत्या, डकैती, लूट के मामले को थाना प्रभारी अपने स्तर से जांच करें. शिवरात्रि पूजा को देखते हुयें सतर्कता बरतने की बात कही. जहां सुरक्षा के दृष्टिकोण से व्यवस्था करने की बात कही.
सीमा क्षेत्र पर हो रहे जाली नोट के धंधे व अफीम की खेती पर नजर रखने का निर्देश दिया. बैठक में फरवरी माह में दर्ज 87 मामलों की समीक्षा की. वहीं बाद में पुलिस सभा का भी आयोजन किया गया.इसमें सिपाही के प्रमोशन होने के बाद भी वेतन नहीं मिलने व वर्दी देने पर पर चर्चा की गयी. मौके पर सदर डीएसपी बैद्यनाथ प्रसाद, राजमहल डीएसपी अनुदीप सिंह, इंस्पैक्टर जीपी सिंह, अजीत कुमार,पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष तपन दूबे, पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष जनार्दन सिंह, सहित कई पुलिस कर्मी व पदाधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




