गिरिडीह ने कोडरमा को हराया

Published at :06 Mar 2016 4:23 AM (IST)
विज्ञापन
गिरिडीह ने कोडरमा को हराया

रणधीर वर्मा क्रिकेट टूर्नामेंट जिला स्तरीय मैच का क्वार्टर फाइनल मैच आयोजित मंजीत कुमार बने मैन ऑफ द मैच, सचिव ने किया पुरस्कृत साहिबगंज : कोडरमा व गिरिडीह के बीच शनिवार को सिदो कान्हू स्टेडियम में क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया. कोडरमा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए […]

विज्ञापन

रणधीर वर्मा क्रिकेट टूर्नामेंट जिला स्तरीय मैच का क्वार्टर फाइनल मैच आयोजित

मंजीत कुमार बने मैन ऑफ द मैच, सचिव ने किया पुरस्कृत
साहिबगंज : कोडरमा व गिरिडीह के बीच शनिवार को सिदो कान्हू स्टेडियम में क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया. कोडरमा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए कोडरमा की टीम ने 50 ओवर के मैच में नौ विकेट खोकर 177 रन बनाये. जिसमें वरुण राज 27, पंकज सिंह 33 रन बनाये. गिरिडीह की ओर से प्रेम कुमार दो, प्रेम कुमार चौरसिया ने दो विकेट लिए. जवाबी पारी खेलने उतरी गिरिडीह की टीम ने 35.3 ओवर में 178 रन पांच विकेट खोकर पांच विकेट से मैच जीत लिया. कोडरमा की ओर से पंकज कुमार व वरुण राज ने दो-दो विकेट लिये.
मंजीत कुमार को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया. जिन्हे सिल्ड देकर सचिव बोदी सिन्हा ने पुरस्कृत किया. इधर अंपायर की भूमिका अभिषेक कुमार व आशुतोष मिश्रा जमशेदपुर, स्कोर्रर दीपक शेठी जमशेदपुर, आब्जर्वर संजीव गुप्ता धनबाद और बोदी सिन्हा, असफाक, गोपाल सिंह, अमीत तिवारी उपस्थित थे. गिरिडीह के टीम सोमवार को चाइबासा में सेमीफाइनल मैच खेलेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola