दूसरे दिन भी मिर्जाचौकी में 34 क्रशर सील

Published at :04 Mar 2016 5:20 AM (IST)
विज्ञापन
दूसरे दिन भी मिर्जाचौकी में 34 क्रशर सील

मंडरो/साहिबगंज : डीसी उमेश प्रसाद सिंह के निर्देश पर गठित जिला टास्क फोर्स की टीम जिला खनन पदाधिकारी फेंकू राम के नेतृत्व में गुरुवार को दोपहर 12 बजे से लगातार दूसरे दिन 4 नंबर खदान के 34 क्रेशर को सील कर दिया. ज्ञात हो कि बुधवार को 16 क्रशर सील किये गये थे. अब तक […]

विज्ञापन

मंडरो/साहिबगंज : डीसी उमेश प्रसाद सिंह के निर्देश पर गठित जिला टास्क फोर्स की टीम जिला खनन पदाधिकारी फेंकू राम के नेतृत्व में गुरुवार को दोपहर 12 बजे से लगातार दूसरे दिन 4 नंबर खदान के 34 क्रेशर को सील कर दिया. ज्ञात हो कि बुधवार को 16 क्रशर सील किये गये थे. अब तक 50 क्रशर सील हो गये हैं. सील होने से क्रशर मंडियों में विरानी छा गयी है.

सील करने के क्रम में सभी क्रशर मालिक एवं मुंशी मजदूर मौके से भाग खड़ा हुआ. क्रशर सील करने से क्षेत्र में चारों तरफ हड़कंप मचा है. सील करने के लिये ताला की कमी पड़ गयी एसडीओ ने मिर्जाचौकी बाजार से दो दर्जन ताला खरीदवा कर मंगवाया.

तब जाकर सील किया गया.
…और खाली हो गया पहाड़ी क्षेत्र
और छापामारी व सील प्रक्रिया शुरू होते ही दूसरे दिन भी पहाडी क्षेत्र खाली हो गया. सैंकडों मजदूर प्रतिदिन की तरह मजदूरी करने आये थे. दोपहर के खाना खाने ही वाले थे कुछ लोग तो खा रहे थे इसी बीच छापामारी से खाना पानी छोड़ कर फरार हो गये.
क्या कहते हैं डीएमओ
डीएमओ फेंकू राम ने कहा कि देर शाम तक मात्र 34 क्रशर सील हुए हैं. कल भी यह अभियान चलेगा. कई बार चेतावनी कागजात पूरी करने को लेकर कही गई. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. अवैध क्रशर वालों पर कड़ी कार्रवाई की जायेेगी.
चार माह पहले पूर्व एसडीओ ने की थी छापेमारी
चार माह पहले भी पूर्व एसडीओ जितेंद्र देव ने मिर्जाचौकी में छापामारी कर 9 क्रशर को सील किया था. उस वक्त भी कोई कागजात नहीं दिखा पाये थे. चार माह के अंदर दूसरी बार इतनी बड़ी कार्रवाई किये जाने से पत्थर व्यवसायी व खदान मालिकों में हड़कंप व्याप्त है.
मिर्जाचौकी में फर्जी चालान का कारोबार जोरों पर
मंडरो . मिर्जाचौकी में फर्जी चालान का कारोबार जाेरों पर है. फर्जी चालान के कारण जहां सरकार को लाखों रुपये राजस्व की हानि हो रही है. वहीं फर्जी चालान कारोबारी मालामाल हो रहे हैं. संबंध में जिला खनन पदाधिकारी फेंकू राम ने कहा कि जिस तरह से मिर्जाचौकी में अवैध चालान का कारोबार फल-फूल रहा है. यह व्यवसायी वर्गों के लिए शुभ संकेत नहीं है. उन्हाेंने बताया कि केवल मिर्जाचौकी में ही फर्जी चालान की शिकायत मिल रही है.
ऐसा क्षेत्र में और कही भी सुनने को नहीं मिल रहा है. हालांकि फर्जी चालान को लेकर मिर्जाचौकी थाना में अलग-अलग प्राथमिकी भी दर्ज की जा चुकी है. 15 दिन पूर्व जय मां भवानी स्टोन वर्क्स के नाम पर फर्जी तरीके से चालान काटकर बिचौलियों द्वारा दस चालकों को दिया गया था. मामले में जय मां भवानी स्टोन वर्क्स के प्रो देव प्रीतम सिंह द्वारा मिर्जाचौकी थाना में मामला दर्ज कराया गया था. इस मामले में तीन ट्रक चालकों को जेल भी भेजा गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola