शहर में गंदगी फैलायी तो देना हाेगा जुर्माना

साहिबगंज : नगर परिषद के सफाई कर्मी अब रोजाना वार्ड में घूम-घूम कर कचरा इकट्ठा करेंगे. यह बातें नप पदाधिकारी मृत्युंजय वर्णवाल व नप अध्यक्ष राजेश गोंड ने कही. उन्होंने कहा कि लोग एक निश्चित स्थान पर कचरा जमा करें. जिसे सफाई कर्मी ट्रॉली में डालेंगे. दरअसल, शहर में जहां-तहां गंदगी फैलाने वालों से निबटने […]
साहिबगंज : नगर परिषद के सफाई कर्मी अब रोजाना वार्ड में घूम-घूम कर कचरा इकट्ठा करेंगे. यह बातें नप पदाधिकारी मृत्युंजय वर्णवाल व नप अध्यक्ष राजेश गोंड ने कही. उन्होंने कहा कि लोग एक निश्चित स्थान पर कचरा जमा करें. जिसे सफाई कर्मी ट्रॉली में डालेंगे. दरअसल, शहर में जहां-तहां गंदगी फैलाने वालों से निबटने के लिए नगर परिषद ने अब कमर कस ली है. नगर परिषद के सफाई कर्मचारी पिछले कई दिनों से शहर में घूम-घूमकर लोगों से जहां-तहां गंदगी नहीं फैलाने की अपील कर रहे हैं.
जिले में नमामि गंगे परियोजना चल रही है. लेकिन इसके बावजूद कतिपय लोगों की वजह से नमामि गंगे के तहत चल रहे स्वच्छता कार्यक्रम सफल नहीं हो पा रहा है. कुछ लोगों का मानना है कि खासकर फुटपाथ दुकानदारों की वजह से हर दिन शहर में गंदगी बढ़ती है. जब ऐसा करने वालों से जुर्माना वसूला जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




