पाकुड़ ने गोड्डा को दो विकेट से हराया

साहिबगंज : पाकुड़ व गोड्डा के बीच बुधवार को सिदो कान्हू स्टेडियम में पांचवा मैच खेला गया. गोड्डा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. गोड्डा की टीम ने 33.1 ओवर में 138 रन बनाये. जिसमें मंदीप कुमार ने 37 रन बनायें. पाकुड़ की ओर से की ओर से इमतियाज ने 17 रन […]
साहिबगंज : पाकुड़ व गोड्डा के बीच बुधवार को सिदो कान्हू स्टेडियम में पांचवा मैच खेला गया. गोड्डा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. गोड्डा की टीम ने 33.1 ओवर में 138 रन बनाये. जिसमें मंदीप कुमार ने 37 रन बनायें. पाकुड़ की ओर से की ओर से इमतियाज ने 17 रन देकर 5 विकेट, नसीम 31 रन देकर 2 विकेट, मोहित कुमार 26 रन देकर 2 विकेट लिए. जवाबी पारी खेलने उतरे पाकुड़ की टीम ने 24.1 ओवर में 141 रन 8 विकेट खोकर दो विकेट से मैच जीत लिया.
पाकुड़ की ओर से संतोष कुमार 37 रन बनाया, जबकि गोड्डा की ओर से 36 रन देकर केशव महतो ने छह विकेट लिये. संतोष कुमार को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया. जिन्हें सिल्ड देकर एसी निरंजन कुमार ने पुरस्कृत किया. इधर अंपायर की भूमिका अभिषेक कुमार व आशुतोष मिश्रा जमशेदपुर, स्कोरर दीपक शेठी जमशेदपुर, आब्जर्बर संजीव गुप्ता धनबाद और बोदी सिन्हा, असफाक, गोपाल सिंह, अमीत तिवारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




