सीमाई क्षेत्रों में लहलहा रही अफीम की फसल

Published at :25 Feb 2016 5:18 AM (IST)
विज्ञापन
सीमाई क्षेत्रों में लहलहा रही अफीम की फसल

बरहरवा : पश्चिम बंगाल व झारखंड की सीमावर्ती क्षेत्र दिलालपुर माठ व नगरी गांव में अफीम की खेती करीब पांच बीघा जमीन में लहलहा रही है. जिस स्थान पर खेती की गयी है, वह स्थान फरक्का थाना क्षेत्र के नगरी गांव व दिलालपुर रेलवे लाइन के समीप स्थित है. रेलवे लाइन के दोनों साइड बीच […]

विज्ञापन

बरहरवा : पश्चिम बंगाल व झारखंड की सीमावर्ती क्षेत्र दिलालपुर माठ व नगरी गांव में अफीम की खेती करीब पांच बीघा जमीन में लहलहा रही है. जिस स्थान पर खेती की गयी है, वह स्थान फरक्का थाना क्षेत्र के नगरी गांव व दिलालपुर रेलवे लाइन के समीप स्थित है. रेलवे लाइन के दोनों साइड बीच खेत में अफीम की फसल लगायी गयी है. खेत के चारों ओर गेहूं की फसल लगायी गयी है. ताकि अफीम की खेती प्रशासन व लोगों की नजर न पड़े.

फसल में फूल और फल आना शुरू हो गया है. अगर समय रहते बंगाल पुलिस जल्द कार्रवाई नहीं करती है तो अफीम माफिया इसमें चिरा लगा देंगे. अफीम के खेत में प्रत्येक दो दिन में पानी पटाया जाता है. जब खेत में प्रभात खबर की टीम पहुंची तो खेत की मिट्टी गीली थी. ऐसा प्रतीत हो रहा था कि यहां से पानी पटा कर कुछ घंटे पहले ही अफीम माफिया निकले हैं. जिस खेत में अफीम की खेत हो रही है, उस खेत का मालिक भी बंगाल का निवासी है. कुछ स्थानीय मजदूरों का सह लेकर माफिया आसानी से अफीम की फसल लगा लेते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola