आदिवासियों के महाकुंभ में उमड़ी साफा होड़ की भीड़
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Feb 2016 8:33 AM (IST)
विज्ञापन

बरहरवा : माघी पूर्णिमा पर राजमहल गंगा घाट पर लगने वाले आदिवासियों का महाकुंभ में भाग लेने को लेकर रविवार को पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी, रामपुरहाट, नलहट्टी, दक्षिण दिनाजपुर, उत्तर दिनाजपुर, असम, झारखंड व बिहार के विभिन्न जिलों से साफा होड़ हजारों की संख्या में बरहरवा पहुंचे. जहां से ट्रेन व प्राइवेट वाहनों से राजमहल […]
विज्ञापन
बरहरवा : माघी पूर्णिमा पर राजमहल गंगा घाट पर लगने वाले आदिवासियों का महाकुंभ में भाग लेने को लेकर रविवार को पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी, रामपुरहाट, नलहट्टी, दक्षिण दिनाजपुर, उत्तर दिनाजपुर, असम, झारखंड व बिहार के विभिन्न जिलों से साफा होड़ हजारों की संख्या में बरहरवा पहुंचे. जहां से ट्रेन व प्राइवेट वाहनों से राजमहल गंगा घाट के लिये रवाना हुए.
भीड़ को देखते हुए बरहरवा रेलवे स्टेशन परिसर पर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गयी थी. आरपीएफ व जीआरपी के जवान स्टेशन में लगातार गश्त कर रहे थे. रेलवे परिसर में शनिवार की देर रात्रि रविवार को आदिवासी साफा होड़ों की काफी भीड़ लगी रही. साफा होड़ अपने पारंपरिक वेषभूषा में नजर आये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




