खदानों के कागजातों व एरिया की हो रही जांच

Published at :17 Feb 2016 5:49 AM (IST)
विज्ञापन
खदानों के कागजातों व एरिया की हो रही जांच

साहिबगंज : गदवा पहाड़ अद्रो बेड़ो व तेतरिया मौजा के कई खदानों का मापी कर आंकड़ा एकत्रित किया जा रहा है. जिसमे त्रुटि पाये जाने पर कार्रवाई की जायेगी. यह बातें जिला खनन पदाधिकारी फेकू राम ने मंगलवार को गदवा पहाड़ व तेतरिया का निरीक्षण के दौरान कही. मंगलवार को जिला खनन पदाधिकारी फेकू राम […]

विज्ञापन

साहिबगंज : गदवा पहाड़ अद्रो बेड़ो व तेतरिया मौजा के कई खदानों का मापी कर आंकड़ा एकत्रित किया जा रहा है. जिसमे त्रुटि पाये जाने पर कार्रवाई की जायेगी. यह बातें जिला खनन पदाधिकारी फेकू राम ने मंगलवार को गदवा पहाड़ व तेतरिया का निरीक्षण के दौरान कही. मंगलवार को जिला खनन पदाधिकारी फेकू राम तालझारी प्रखंड के गदवा पहाड़ स्थित जय बजरंग बली खनन क्षेत्र का निरीक्षण कर मापी किया.

इसके बाद उपायुक्त के निर्देश पर तेतरिया पहाड़ व अद्रो बेड़ो पहाड़ के कई खादानों की अवैध खनन की शिकायत के आलोक में जांच की. जिसमे सभी खादानों के कागजातों को खंगाला जा रहा है. इस बीच सकरीगली व लोहंडा के कई क्रशरों की लाइसेंस की भी जांच हुई. कई खदान अवैध पाये गये. उन सभी के क्रेशर को सील करने की कार्रवाई की जायेगी. इस निरीक्षण मे जिला खनन पदाधिकारी फेकू राम के अलावे खनन निरीक्षक आशीष कुमार, मन्नू कुमार, पिंटू कुमार आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola