उधवा में कांग्रेस का जिला महासम्मेलन कल, तैयार की गयी रूपरेखा

Published at :09 Feb 2016 5:56 AM (IST)
विज्ञापन
उधवा में कांग्रेस का जिला महासम्मेलन कल, तैयार की गयी रूपरेखा

साहिबगंज : आगामी 10 फरवरी को उधवा में आयोजित होने वाले जिला सम्मेलन की सफलता को लेकर साहिबगंज जिला कांग्रेस कार्यालय में बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मो मुफक्कर हुसैन ने किया. अध्यक्ष श्री हुसैन ने बताया कि उधवा में होने वाला जिला महासम्मेलन अपने आप में एक ऐतिहासिक सम्मेलन होगा. जिसमें कांग्रेस विधायक सह […]

विज्ञापन

साहिबगंज : आगामी 10 फरवरी को उधवा में आयोजित होने वाले जिला सम्मेलन की सफलता को लेकर साहिबगंज जिला कांग्रेस कार्यालय में बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मो मुफक्कर हुसैन ने किया. अध्यक्ष श्री हुसैन ने बताया कि उधवा में होने वाला जिला महासम्मेलन अपने आप में एक ऐतिहासिक सम्मेलन होगा.

जिसमें कांग्रेस विधायक सह पूर्व विधानसभा अध्यक्ष आलमगीर आलम शामिल होंगे. इस सम्मेलन के माध्यम से कांग्रेस अपनी ताकत की नुमाइस करेंगे. अगले 2019 की लोकसभा चुनाव में कांग्रेस फिर से अपना अच्छा प्रदर्शन करेंगे. इसी को ध्यान में रखते हुए पार्टी संगठन स्तर पर कड़ी मेहनत कर रही है. इस बैठक में जिलाध्यक्ष मुफक्कर हुसैन, नगर अध्यक्ष कलीमुद्दीन, उमेश पांडे, अनुकूल मिश्रा, कृष्णा शर्मा, मुर्शाद अली, मो रिजवान, महेंद्र पासवान, सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

बधाई दी : साहिबगंज . फुटाज का 15 साल के बाद एक झारखंड का शिक्षक संघ का चुनाव हुआ, जिसमें डॉ नवीन कुमार सिंह, सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका के अध्यक्ष व मिथिलेश कुमार महासचिव बने. साहिबगंज महाविद्यालय के शिक्षकों में हर्ष व्याप्त है. डॉ रंजीत सिंह, सिदाम सिंह मुंडा, डॉ रीता कुमारी, डॉ नीरा देवी, डॉ मृदुला सिन्हा, डॉ हरि प्रकाश झा, ध्रुव ज्योति सिंह ने उन्हें बधाई दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola