महिला छात्रावास को टेकओवर लेने से प्राचार्य ने किया इनकार

Published at :06 Feb 2016 8:44 AM (IST)
विज्ञापन
महिला छात्रावास को टेकओवर लेने से प्राचार्य ने किया इनकार

साहिबगंज : शहर के भारतीय कॉलोनी स्थित महिला महाविद्यालय परिसर में नवनिर्मित महिला छात्रावास को टेक ओवर करने से इंकार कर दिया. उपायुक्त द्वारा परियोजना क्रियान्वयन समिति के पत्रांक संख्या 24 में साहिबगंज कॉलेज प्राचार्य डॉ सिकंदर प्रसाद यादव को टेक ओवर करने का आदेश दिया गया है, लेकिन प्राचार्य डॉ एसपी यादव ने महिला […]

विज्ञापन
साहिबगंज : शहर के भारतीय कॉलोनी स्थित महिला महाविद्यालय परिसर में नवनिर्मित महिला छात्रावास को टेक ओवर करने से इंकार कर दिया. उपायुक्त द्वारा परियोजना क्रियान्वयन समिति के पत्रांक संख्या 24 में साहिबगंज कॉलेज प्राचार्य डॉ सिकंदर प्रसाद यादव को टेक ओवर करने का आदेश दिया गया है,
लेकिन प्राचार्य डॉ एसपी यादव ने महिला महाविद्यालय में कूड़े के अंबार, सुरक्षा की कमी, चहारदीवारी का नहीं होना और भवन में पानी, बिजली नहीं होने का हवाला देते हुए छात्रावास को अपना पत्रांक संख्या 15/16 द्वारा टेक ओवर करने से इनकार कर दिया. प्राचार्य ने अपने जवाब में जिला प्रशासन से अनुरोध किया कि उक्त भवन में चहारदीवारी, कूड़े के निष्पादन और पानी बिजली की समुचित व्यवस्था को लेकर व्यवस्था करने की बात कही.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola