सातवीं के बच्चे नहीं जानते अंगरेजी में जनवरी की स्पेलिंग

Published at :05 Feb 2016 5:40 AM (IST)
विज्ञापन
सातवीं के बच्चे नहीं जानते अंगरेजी में जनवरी की स्पेलिंग

उधवा : प्रखंड क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों में शिक्षा का स्तर काफी गिर गया है. सरकार के लाख प्रयास के बावजूद भी शिक्षा व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है. सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाएं भी विफल हो रही है. प्रभात खबर की पड़ताल टीम प्रखंड क्षेत्र के कई विद्यालयों का दौरा किया. […]

विज्ञापन

उधवा : प्रखंड क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों में शिक्षा का स्तर काफी गिर गया है. सरकार के लाख प्रयास के बावजूद भी शिक्षा व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है. सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाएं भी विफल हो रही है. प्रभात खबर की पड़ताल टीम प्रखंड क्षेत्र के कई विद्यालयों का दौरा किया. जिसमें यह बात सामने आयी कि सातवीं के बच्चे ‘जनवरी’ माह का अंग्रेजी में स्पेलिंग नहीं जानते. पड़ताल की टीम 9:35 बजे उत्क्रमित मध्य विद्यालय पियारपुर पहुंची जहां विद्यालय परिसर में बच्चे खेल रहे थे. जबकि एक शिक्षक कुर्सी पर बैठकर तमाशा देख रहे थे.

वहीं एक शिक्षक लुंगी में ही आराम फरमा रहे थे. पूछने पर बताया कि शारीरिक समस्या के कारण वे लुंगी में ही आ गये हैं. विद्यालय में 1268 विद्यार्थी नामांकित हैं. पंजी में बच्चों की उपस्थिति भी नहीं बनायी गयी थी. उक्त विद्यालय में 14 पारा शिक्षक व दो सरकारी शिक्षक कार्यरत हैं. वहीं उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय आकुनबोना में पांचवीं के छात्र थसडे की स्पेलिंग नहीं बता सके. उक्त विद्यालय में 219 बच्चे नामांकित है. जिसमें गुरुवार को 171 बच्चे उपस्थित थे. विद्यालय के बच्चे जमीन पर बैठकर गप मार रहे थे और शिक्षक कुर्सी पर बैठकर आराम फरमा रहे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola