सोनो-झाझा पथ पर वाहन खड़ा कर भाग निकले अपराधी

Published at :05 Feb 2016 5:39 AM (IST)
विज्ञापन
सोनो-झाझा पथ पर वाहन खड़ा कर भाग निकले अपराधी

बासुकीनाथ से लूट की घटना को अंजाम देकर भाग रहे अपराधियों का सोनो पुलिस ने किया पीछा वाहन लेने सोनो पहुंची जरमुंडी पुलिस जमुई : झारखंड के जरमुंडी थाना अंतर्गत बासुकीनाथ से बीती रात्रि लूट की घटना को अंजाम देकर लूटी गयी स्कार्पियो से भाग रहे अपराधियों का सोनो पुलिस ने पीछा किया़ पुलिस को […]

विज्ञापन

बासुकीनाथ से लूट की घटना को अंजाम देकर भाग रहे अपराधियों का सोनो पुलिस ने किया पीछा

वाहन लेने सोनो पहुंची जरमुंडी पुलिस
जमुई : झारखंड के जरमुंडी थाना अंतर्गत बासुकीनाथ से बीती रात्रि लूट की घटना को अंजाम देकर लूटी गयी स्कार्पियो से भाग रहे अपराधियों का सोनो पुलिस ने पीछा किया़ पुलिस को पीछा करते देख अपराधी सोनो-झाझा मुख्य मार्ग के भिठरा स्थित पेट्रोल पंप के समीप वाहन खड़ा कर फरार हो गया़ सोनो पुलिस स्कार्पियो को थाना लाकर आवश्यक कागजी कार्रवाई के उपरांत वाहन को जरमुंडी (झारखंड) पुलिस को सौंप दिया़ जानकारी के अनुसार स्थानीय पुलिस की सूचना पर जरमुंडी थाना से पुलिस इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष मनोज ठाकुर व एसआइ कन्हैया दास पुलिस बल के साथ तड़के सोनो थाना पहुंचे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola