जिप अध्यक्ष का चुनाव आज

Published at :08 Jan 2016 4:45 AM (IST)
विज्ञापन
जिप अध्यक्ष का चुनाव आज

साहिबगंज : जिप अध्यक्ष का चुनाव व शपथ ग्रहण समारोह विकास भवन के सभागार में होगा. यह बातें डीसी सह जिला निर्वाची पदाधिकारी उमेश प्रसाद सिंह ने कही. उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देश पर चुनाव हो रहा है, राज्य सरकार की ओर से ऑब्जर्बर के रूप में बालेश्वर सिंह साहिबगंज पहुंचे हैं. विकास भवन […]

विज्ञापन

साहिबगंज : जिप अध्यक्ष का चुनाव व शपथ ग्रहण समारोह विकास भवन के सभागार में होगा. यह बातें डीसी सह जिला निर्वाची पदाधिकारी उमेश प्रसाद सिंह ने कही. उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देश पर चुनाव हो रहा है, राज्य सरकार की ओर से ऑब्जर्बर के रूप में बालेश्वर सिंह साहिबगंज पहुंचे हैं. विकास भवन के मुख्य गेट पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लगी रहेगी. डीएसपी, दो इंस्पेक्टर, तीन सब इंस्पेक्टर व भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहेंगे.

डीसी के अलावे एसी निरंजन कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी अमित प्रकाश व डीपीआरओ अजीत सिह सहायक के रूप में रहेंगे. जिला परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के चुनाव की तैयारी पूरी कर ली है. आठ जनवरी की पूर्वाह्न नौ बजे जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी उमेश प्रसाद सिंह विकास भवन के सभागार में जिला परिषद के नवनिर्वाचित सदस्यों के साथ बैठक करेंगे.

पूर्वाह्न 9:15 बजे नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ ग्रहण करायेंगे. शपथ ग्रहण के बाद ही अध्यक्ष पद के उम्मीदवार की ओर से नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने, अभ्यर्थी के नाम वापस लेने, मतपत्र की तैयारी समेत अन्य प्रक्रिया को पूरी की जायेगी.

मतदान पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू होगा. मतदान महज आधे घंटे तक ही चलेगा. यानि 11:30 बजे मतदान खत्म हो जायेगा. वहीं मतगणना 12 बजे होगा. जबकि उपाध्यक्ष पद का मतदान की प्रक्रिया दोपहर दो बजे से शरू होगी. निर्वाचित उपाध्यक्ष को शाम 5:30 बजे शपथ दिलायी जायेगी.

आब्जर्बर पहुंचे साहिबगंज
जिप अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर राज्य सरकार की ओर से आइएएस बालेश्वर सिंह साहिबगंज पहुंचे. रेणुका मुर्मू अपने 11 जिप सदस्य व उमेद अली की पत्नि मोनिका किस्कू 10 जिप सदस्यों के साथ साहिबगंज पहुंचेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola