खुद रची अपहरण की साजिश

Published at :30 Dec 2015 7:35 AM (IST)
विज्ञापन
खुद रची अपहरण की साजिश

खुलासा . अपहृत को घर के पीछे की झोपड़ी से किया बरामद राजमहल : थाना क्षेत्र के गदाई दियारा में अपहरण की सूचना पर पूरी रात राजमहल अनुमंडल पुलिस सघन छापेमारी करती रही. रात्रि 11 बजे से 5:00 बजे तक 6:00 घंटे लगातार छापेमारी करने के बाद पुलिस को सफलता हाथ लगी. अपहृत को उसी […]

विज्ञापन
खुलासा . अपहृत को घर के पीछे की झोपड़ी से किया बरामद
राजमहल : थाना क्षेत्र के गदाई दियारा में अपहरण की सूचना पर पूरी रात राजमहल अनुमंडल पुलिस सघन छापेमारी करती रही. रात्रि 11 बजे से 5:00 बजे तक 6:00 घंटे लगातार छापेमारी करने के बाद पुलिस को सफलता हाथ लगी. अपहृत को उसी के घर से पीछे झोपड़ी से पुलिस ने बरामद कर लिया.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गदाई दियारा निवासी भोला मंडल ने एसपी साहिबगंज को दूरभाष पर सूचना दी कि उनके पिता राजन मंडल का अपहरण तालझारी थाना क्षेत्र के अंबाडिहा निवासी भिखारी ठाकुर व दुखु मंडल ने कर लिया है. सूचना मिलते ही एसपी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनुदीप सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर दियारा क्षेत्र में सघन छापेमारी शुरु हुई. छापेमारी के दौरान इंस्पेक्टर गजेंद्र प्रसाद सिंह, तालझारी थाना प्रभारी प्रयाग दास, राजमहल के एसआइ उपेंद्र सिंह सहित दर्जनों पुलिस बल उपस्थित थे.
पूछताछ के बाद सामने अायी सच्चाई
डीएसपी श्री सिंह ने बताया कि अपहृत के परिजन व ग्रामीणों से अलग-अलग पूछताछ की गयी. जिसमे खुलासा हुआ कि अपहरण की घटना अपहृत ने खुद रची थी. राजन मंडल व भिखारी ठाकुर के बीच जमीनी विवाद लंबे समय से चल रहा था. उन्होंने कहा कि पुलिस को गलत सूचना देकर गुमराह करने के मामले को लेकर राजन मंडल व उसके बेटे के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola