??????????? ?? ??? ?????? ????? ?? ??? ??? ???????

Published at :22 Dec 2015 8:15 PM (IST)
विज्ञापन
??????????? ?? ??? ?????? ????? ?? ??? ??? ???????

सुव्यवस्थित की गयी पाकुड़ कॉलेज की हैक हुई वेबसाइट – हैकर्स ने राजा कुमार कालीदास व रानी ज्योतिर्मयी देव्या की तसवीर को हटा कर उड़ते बाज की तस्वीर लगायी थी- अब तक नहीं हुआ थाने में मामला दर्ज, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है————संवाददातापाकुड़- के0 के0 एम0 कॉलेज पाकुड़ की वेबसाइट को एक पाकिस्तानी […]

विज्ञापन

सुव्यवस्थित की गयी पाकुड़ कॉलेज की हैक हुई वेबसाइट – हैकर्स ने राजा कुमार कालीदास व रानी ज्योतिर्मयी देव्या की तसवीर को हटा कर उड़ते बाज की तस्वीर लगायी थी- अब तक नहीं हुआ थाने में मामला दर्ज, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है————संवाददातापाकुड़- के0 के0 एम0 कॉलेज पाकुड़ की वेबसाइट को एक पाकिस्तानी जिया हैक्सर द्वारा हैक कर लिये जाने मामले में नया मोड़ आया है. कॉलेज प्रशासन की ओर से जहां उपरोक्त मामले को लेकर थाना में दिये आवेदन में यह कहा गया है कि कॉलेज के वेबसाईट को हैक कर लिये जाने के पश्चात महाविद्यालय की सभी सूचनाओं को समाप्त कर दिया गया है. वहीं मंगलवार को कॉलेज प्रशासन का कहना है कि कॉलेज के वेबसाईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.केकेएमसी.ओआरजी.इन को ठीक कर लिया गया है. वेबसाईट हेड प्रो कुमार राकेश ने बताया कि मामले की जानकारी कॉलेज का वेबसाइट तैयार करने वाले एभीआई वेब पटना को दी गई थी. जिसके बाद एभीआई वेब पटना द्वारा कॉलेज के वेबसाइट को ठीक कर दिया गया है. सवाल यह उठता है कि यदि वास्तव कॉलेज का वेबसाइट को पाकिस्तानी जिया हैक्सर द्वारा किया गया था तो किस परिस्थिति में बिना पुलिस पदाधिकारी को जानकारी दिये ही वेबसाईट को ठीक किया गया. बहरहाल यह जांच का विषय है. क्या था मामलाकेके एम कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ चंद्रशेखर झा ने थाना को दिये अपने आवेदन में बताया था कि वेबसाइट हैक कर लिया गया है. कॉलेज प्रशासन द्वारा निकाली गई वेबसाइट की कॉपी में स्पष्ट है कि पाकिस्तानी जिया हैक्सर के द्वारा वेबसाइट को हैक किया गया है. यहां सवाल यह भी उठता है कि विगत 13 दिसंबर को ही कॉलेज प्रशासन को इसकी जानकारी हुई थी. बावजूद 8 दिन बाद मामले की जानकारी थाना पुलिस को दी गई. जैसे ही मामला प्रकाश में आया, कॉलेज प्रशासन पुन: वेबसाइट को ठीक कर लिये जाने की बात कही जाने लगी. इधर मामले को लेकर अब तक नगर थाना में एफआइआर तक दर्ज नहीं होना भी कई सवाल खड़े कर रहे हैं.वेबसाइट पर लगी थी राजा रानी की तस्वीरफोटो संख्या-33कैप्सन- वेबसाईट पर अपलोड बाज की फोटो. कॉलेज प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक एभीआई वेब पटना द्वारा केकेएम कॉलेज पाकुड़ के तैयार किये गये वेबसाइट पर राजा कुमार कालीदास व रानी ज्योतिर्मयी देव्या की तस्वीर अपलोड थी. परंतु हैकर द्वारा उपरोक्त तस्वीर को हटा कर झपट्टा मारते हुए बाज की तसवीर लगायी गयी थी. क्या कहते हैं प्रभारी प्राचार्यकॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ सीएस झा ने कहा कि किसी काम से वे विश्वविद्यालय पहुंचे हैं. कॉलेज कर्मियों से उन्हें जानकारी मिली है कि वेबसाइट को ठीक कर लिया गया है. कॉलेज पहुंचने पर ही मामले की स्पष्ट जानकारी हो पायेगी. क्या कहते हैं एसडीपीओएसडीपीओ किशोर कौशल ने कहा कि मामले की जानकारी उन्हें मिली है. मामले की जांच करायी जा रही है. जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola