?????? ?????? ?? ???????? ????? ??? ???? ???? ?? ???? ???? ?? ????

सरकारी चापानल की घेराबंदी मामले में आइटी सचिव ने दिये जांच के आदेश 22 दिसंबरफोटो संख्या- 32 पाकुड़ से जा रहा हैकैप्सन- जन संवाद केंद्र में मौजूद पदाधिकारीसंवाददाता, पाकुड़पुराना समाहरणालय स्थित प्रगति भवन में मंगलवार को मुख्यमंत्री के आईटी सचिव सुनील कुमार वर्णवाल ने आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में हिरणपुर प्रखंड के डांगापाड़ा पंचायत में […]
सरकारी चापानल की घेराबंदी मामले में आइटी सचिव ने दिये जांच के आदेश 22 दिसंबरफोटो संख्या- 32 पाकुड़ से जा रहा हैकैप्सन- जन संवाद केंद्र में मौजूद पदाधिकारीसंवाददाता, पाकुड़पुराना समाहरणालय स्थित प्रगति भवन में मंगलवार को मुख्यमंत्री के आईटी सचिव सुनील कुमार वर्णवाल ने आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में हिरणपुर प्रखंड के डांगापाड़ा पंचायत में एक व्यक्ति द्वारा सरकारी चापानल को अपने आवास के भीतर घेराबंदी किये जाने मामले की जानकारी ली. जन संवाद कार्यक्रम में मौजूद जिले के एनडीसी प्रमोद कुमार झा को उपरोक्त मामले में अविलंब कार्रवाई करते हुए उपरोक्त सरकारी चापानल को जब्त करने और उस मामले को लेकर कार्रवाई का निर्देश दिया. गौरतलब हो कि मुख्यमंत्री जन संवाद केंद्र में हिरणपुर के डांगापाड़ा से किसी ने उपरोक्त मामले की शिकायत की थी. जिस पर पूर्व में हुए जन संवाद कार्यक्रम में कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया था. लेकिन स्थानीय प्रशासन द्वारा मामले को लेकर महज खानापूर्ति की गयी थी. इसी मामले को लेकर मंगलवार को हुए जन संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के आईटी सचिव श्री वर्णवाल ने कार्रवाई का स्पष्ट निर्देश दिया है. मौके पर जिला शिक्षा अधीक्षक अरूण कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी तपेश्वर राम, डीएसपी मुख्यालय नवनीत हेम्ब्रम, सदर प्रखंड पाकुड़ के बीडीओ शिवाजी भगत सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




