?????? ?? ?????? ??? ?? ???? ?????? : ???????

केंद्र का नियमित रूप से करें संचालन : सीडीपीओ प्रतिनिधि, पाकुड़ियाबाल विकास परियोजना परिसर में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय आंगनबाड़ी सेविकाओं की मासिक गोष्ठी संपन्न हुई. गोष्ठी की अध्यक्षता सीडीपीओ हेलेन हांसदा ने की. श्रीमति हांसदा ने मुख्यमंत्री लक्ष्मी लाडली योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का लक्ष्य पूरा करने, केंद्र में नामांकित पोषक क्षेत्र के सभी […]
केंद्र का नियमित रूप से करें संचालन : सीडीपीओ प्रतिनिधि, पाकुड़ियाबाल विकास परियोजना परिसर में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय आंगनबाड़ी सेविकाओं की मासिक गोष्ठी संपन्न हुई. गोष्ठी की अध्यक्षता सीडीपीओ हेलेन हांसदा ने की. श्रीमति हांसदा ने मुख्यमंत्री लक्ष्मी लाडली योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का लक्ष्य पूरा करने, केंद्र में नामांकित पोषक क्षेत्र के सभी बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड बनवाने, केंद्र का नियमित संचालन करने का निर्देश सेविकाओं को दिया. गोष्ठी में चाइल्ड लाइन संस्था के को-ऑर्डिनेटर राजीव रंजन ने पोषक क्षेत्र के गुमशुदा, अनाथ एवं असहाय बच्चों के मदद के लिए संस्था के टोल फ्री नंबर 1098 में फोन कर सहयोग मांगने का सुझाव दिया. साथ ही गोष्ठी में सेविकाओं ने छह माह से खिचड़ी चावल के उठाव में बंद रहने का मामला उठाया. सेविकाओं ने केंद्र चावल पहुंचाये जाने की मांग भी रखी. मौके पर पर्यवेक्षिका राहिल मरांडी, निर्मला हेंब्रम, अर्पण तिर्की, लताकिरण किस्कू, लेखापाल पंचानन दास सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




