भाजपा के खिलाफ कांग्रेस में उबाल, दिया धरना
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Dec 2015 12:23 AM (IST)
विज्ञापन

कहा : भाजपा कर रही बदले की भावना की राजनीति साहिबगंज : केंद्र की मोदी सरकार बदले की भावना की राजनीति कर रही है. यह बातेें झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता बजरंगी प्रसाद यादव ने शनिवार को जिला मुख्यालय के समाहरणालय के सामने धरना को संबोधित करते हुये कही. उन्होंने कहा कि नेशनल […]
विज्ञापन
कहा : भाजपा कर रही बदले की भावना की राजनीति
साहिबगंज : केंद्र की मोदी सरकार बदले की भावना की राजनीति कर रही है. यह बातेें झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता बजरंगी प्रसाद यादव ने शनिवार को जिला मुख्यालय के समाहरणालय के सामने धरना को संबोधित करते हुये कही.
उन्होंने कहा कि नेशनल हेराल्ड के मामले में राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी व उपाध्यक्ष राहुल गांधी को गलत तरीके से फंसाया जा रहा है. जिसको कांग्रेस कभी बरदाश्त नहीं करेगी. मोदी सरकार राजनीतिक प्रतिद्वंदता के आधार पर अपनी राजनीतिक उद्देश्य की पूर्ती के लिए जानबूझ कर मुकदमा कर रही है. जो सरासर गलत है.
धरना का नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष मुफक्कर हुसैन ने कहा कि जिले के सभी जनता को घर-घर जाकर मोदी सरकार के विफलताओं को बताया जायेगा. वरीय नेता अनुकुल चंद्र मिश्रा ने कहा कि रघुवर दास सरकार भी फेल है. लोहरदगा में कांग्रेस के विधायक सुखदेव भगत के चुने जाने से सूबे की सरकार फेल हो गयी है. जनता भाजपा को नकार चुकी है. वरीय नेता विश्वनाथ तिवारी ने कहा कि यदि आज राज्य व देश में चुनाव हो जाये तो मोदी व भाजपा की सरकार कहीं नजर नहीं आयेगी.
धरना के बाद एक शिष्टमंडल राष्ट्रपति के नाम डीसी को ज्ञापन सौंपा. इस दौरान कांग्रेस के वरीय नेता श्रीमती भावना गुप्ता, हरेराम ओझा, कलीमुद्दीन, राजकुमार यादव, ललन सिंह, अशोक पासवान, रिजवान, साहेब अली, नियाज खान, रमजान अली, शकील, बबलू तिवारी, अमरदीप सिंह, जलाल, अश्वनी आनंद, गनौरी पासवान सहित दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




