बालू लदा ट्रक दुकान में घुसा, नुकसान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Dec 2015 12:22 AM (IST)
विज्ञापन

साहिबगंज : जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप के सामने शनिवार सुबह 9 बजे बालू से लदा एक ट्रक ब्रेक फेल होने के कारण सामने मिठाई के दुकान में जा घुसा. दुकानदार पिंटू कुमार गुप्ता ने बताया कि ट्रक अचानक घुस गया. सटर, चौंकी व चूल्हा क्षतिग्रस्त हो गया. जबकि भागने के क्रम में दो […]
विज्ञापन
साहिबगंज : जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप के सामने शनिवार सुबह 9 बजे बालू से लदा एक ट्रक ब्रेक फेल होने के कारण सामने मिठाई के दुकान में जा घुसा. दुकानदार पिंटू कुमार गुप्ता ने बताया कि ट्रक अचानक घुस गया.
सटर, चौंकी व चूल्हा क्षतिग्रस्त हो गया. जबकि भागने के क्रम में दो लोग मामूली रूप से घायल हो गये. इधर ट्रक ड्राइवर को पकड़ कर स्थानीय लोगों ने जमकर धुनाई कर दी. इसी बीच ड्राइवर भागने में सफल रहा. जिरवाबाड़ी पुलिस मौके पर पहुंचकर ट्रक को अपने कब्जे में लेकर जिरवाबाड़ी थाना लेते आयी तथा मामला की जांच करने की बात कही. उक्त ट्रक जैप 9 के एक पुलिस कर्मी की बतायी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




