?????? ? ???????? ?? ????? ???? ????? ???

Published at :19 Dec 2015 8:12 PM (IST)
विज्ञापन
?????? ? ???????? ?? ????? ???? ????? ???

गोड्डा व जामताड़ा भी शामिल होगा एसआरइ में – पाकुड़, दुमका व देवघर पहले से है शामिल- रक्षा राज्यमंत्री ने सांसद निशिकांत दुबे को दी जानकारीसंवाददाता, देवघरनक्सल प्रभावित जिलों में गोड्डा व जामताड़ा जिले को भी एसआरइ (सुरक्षा संबंधी व्यय) योजना में शामिल करने का प्रस्ताव केंद्र सरकार ने स्वीकार कर लिया है. इस योजना […]

विज्ञापन

गोड्डा व जामताड़ा भी शामिल होगा एसआरइ में – पाकुड़, दुमका व देवघर पहले से है शामिल- रक्षा राज्यमंत्री ने सांसद निशिकांत दुबे को दी जानकारीसंवाददाता, देवघरनक्सल प्रभावित जिलों में गोड्डा व जामताड़ा जिले को भी एसआरइ (सुरक्षा संबंधी व्यय) योजना में शामिल करने का प्रस्ताव केंद्र सरकार ने स्वीकार कर लिया है. इस योजना संताल परगना के देवघर, दुमका व पाकुड़ पहले से शामिल कर लिया गया है. इसकी जानकारी रक्षा राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने सांसद निशिकांत दुबे को भेजे पत्र में दी है. बताया गया है कि सांसद निशिकांत ने संताल परगना के सभी छह जिलों को एसआरइ में शामिल करने के लिए एक दिसंबर 2015 को लोकसभा में मामला उठाया था. रक्षा राज्यमंत्री ने साहिबगंज जिला इस योजना में शामिल नहीं हो सकता है. हालांकि इस पर सरकार की मुहर लगनी बाकी है. केंद्रीय आय में राज्यों की हिस्सेदारी बढ़ी : पत्र में कहा गया है कि 14 वें वित्त आयोग की रिपोर्ट की स्वीकृति के बाद केंद्रीय कर में राज्यों की हिस्सेदारी 32 फीसदी से बढ़ाकर 42 फीसदी करने का भी प्रस्ताव है. इससे राज्यों के पिछड़े क्षेत्रों में विकास की जा सकेगी. इसी के तहत संताल के पांच जिलों को एसआरइ में शामिल कर वहां का विकास किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola