???:::: ?????? ???? ??? ??????? ??????? ??????????? ??????

ओके:::: जिदातो मिशन में क्रिसमस गेदरिंग प्रतियोगिता आयोजित 19 दिसंबरफोटो संख्या- 22 व 23 पाकुड़ से जा रहा हैकैप्सन- कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्ची व उपस्थित पदाधिकारी गण.नगर प्रतिनिधि, पाकुड़ शहर के जिदातो बालिका उच्च विद्यालय मैदान में क्रिसमस गेदरिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी विद्यानंद शर्मा पंकज, जिला शिक्षा पदाधिकारी […]
ओके:::: जिदातो मिशन में क्रिसमस गेदरिंग प्रतियोगिता आयोजित 19 दिसंबरफोटो संख्या- 22 व 23 पाकुड़ से जा रहा हैकैप्सन- कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्ची व उपस्थित पदाधिकारी गण.नगर प्रतिनिधि, पाकुड़ शहर के जिदातो बालिका उच्च विद्यालय मैदान में क्रिसमस गेदरिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी विद्यानंद शर्मा पंकज, जिला शिक्षा पदाधिकारी बालेश्वर सहनी, पास्टर रोशन हांसदा, पास्टर इमानुएल चित्रकार एवं विद्यालय के सचिव शुक्ला दत्ता ने दीप जला कर किया. कार्यक्रम का शुभारंभ बाइबिल पाठ कर किया गया. वहीं विद्यालय के छात्राओं ने प्रभु यीशु के आगमन पर आधारित नाटक प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया. वहीं बतौर अतिथि एसडीओ श्री शर्मा ने कहा कि प्रभु यीशु के आगमन को लेकर क्रिसमस पर्व मनाया जाता है. उन्होंने क्रिसमस की बधाई देते हुए कहा कि अमन व शांति के साथ आपस में लोगों को मिलजुल कर रहना चाहिए तथा एक-दूसरे के बीच खुशी बांटनी चाहिए. वहीं जिला शिक्षा पदाधिकारी ने भी प्रभु यीशु के दिये संदेश को सबों तक पहुंचाने की भी बात कही. कार्यक्रम का संचालन चंचल प्रसाद सिन्हा ने किया. वहीं अतिथियों का स्वागत स्कूली छात्राओं ने फूलों का गुलदस्ता व माला पहना कर किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




