?????? ?????? ????? ?????????? ??? ?? ??? ?????? ?? ????

मोबाइल मेडिकल यूनिट संग्रामपुर में कर रही मरीजों की जांच 09 दिसंबरफोटो संख्या- 06 पाकुड़ से जा रहा हैकैप्सन- मरीजों की जांच करते स्वास्थ्य कर्मी.नगर प्रतिनिधि, पाकुड़सदर प्रखंड के संग्रामपुर में डेंगू को लेकर नेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट के द्वारा संचालित विकास भारती विशनपुर ने उपस्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया […]
मोबाइल मेडिकल यूनिट संग्रामपुर में कर रही मरीजों की जांच 09 दिसंबरफोटो संख्या- 06 पाकुड़ से जा रहा हैकैप्सन- मरीजों की जांच करते स्वास्थ्य कर्मी.नगर प्रतिनिधि, पाकुड़सदर प्रखंड के संग्रामपुर में डेंगू को लेकर नेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट के द्वारा संचालित विकास भारती विशनपुर ने उपस्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है. इसका आयोजन बीते छह दिसंबर से शुरू किया गया है. विकास भारती के जिला समन्वयक किशोर कुमार ने बताया कि अब तक शिविर में 1012 लोगों का स्वास्थ्य जांच किया गया है. जिसमें पांच लोगों में डेंगू के लक्षण पाये गये है. जिसमें नाजमा बीबी, आलम शेख, कासिमा बीबी, जामनी बीबी, मोमिना बीबी, जिसे सदर अस्पताल पाकुड़ भेजा गया है. वहीं शिविर में टायफाइड, मौसमी बुखार, मलेरिया आदि पाये गये हैं. इसके लिए गांव में लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है तथा लोगों को सफाई पर विशेष ध्यान देने, बुखार होने पर रक्त जांच करवाने का निर्देश दिया गया है. मौके पर मनोज कुमार, मो अफताब शेख, शिशिर दास, एएनएम अनिता कुमारी, सावित्री पंडित, ज्योति मुर्मू आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




