ट्रेन से कटकर एक मरा, एक घायल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Dec 2015 7:17 AM (IST)
विज्ञापन

मंडरो : मालदा रेल मंडल के साहिबगंज भागलपुर रेल लूप खंड के बीच रक्सी स्थान के समीप मालगाडी की चपेट में आने से एक 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गयी. जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को बेहोशी की हालत में इलाज के लिए […]
विज्ञापन
मंडरो : मालदा रेल मंडल के साहिबगंज भागलपुर रेल लूप खंड के बीच रक्सी स्थान के समीप मालगाडी की चपेट में आने से एक 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गयी. जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को बेहोशी की हालत में इलाज के लिए साहिबगंज सदर अस्पताल भेजा गया है.
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मिर्जाचौकी थाना प्रभारी उमेश राम घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुये सअनि एमडी होरो व घोघा के ग्रामीण सुरेश यादव, डिहारी के ग्रामीण रमेश यादव के मदद से पोस्टमार्टम के लिए साहिबगंज भेजा एवं घायल का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. देर शाम समाचार लिखे जाने तक बेहोशी हालत में थे. जिससे उसकी रहने की जानकारी नहीं मिल सकी.
कैसे हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रक्सी स्थान में मंगलवार एवं शनिवार को चढ़ावा चढ़ाने के लिए भीड़ जुटती है इसी क्रम में उक्त दोनों व्यक्ति चढ़ावा चढ़ाने के बाद ट्रेन पकड़ने हेतु रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे तभी दोहरीकरण लाइन दोनों के कारण दूसरी ओर से मालगाड़ी आ गई और मालगाड़ी की चपेट में आ गया जिससे कारण हादसा हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




