गंगा में डूबने से युवक की मौत, गांव में मातम

मंडरो : मिर्जाचौकी के उत्तरी महादेववरण निवासी गाजू लाल के 20 वर्षीय पुत्र जयकांत कुमार की मौत गंगा में डूबने से हो गयी. घटना शनिवार को सुबह छह बजे की है. गोताखोर ने छह घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर 12 बजे युवक को शव गंगा से निकाला. जानकारी के अनुसार, जयकांत शनिवार को सुबह […]
मंडरो : मिर्जाचौकी के उत्तरी महादेववरण निवासी गाजू लाल के 20 वर्षीय पुत्र जयकांत कुमार की मौत गंगा में डूबने से हो गयी. घटना शनिवार को सुबह छह बजे की है. गोताखोर ने छह घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर 12 बजे युवक को शव गंगा से निकाला.
जानकारी के अनुसार, जयकांत शनिवार को सुबह तीन मित्रों के साथ नवरात्र उत्सव को लेकर सलीमपुर स्थित गंगा घाट में स्नान करने गया था. स्नान के क्रम में जयकांत गंगा में डूब गया. मित्रों ने इसकी जानकारी जयकांत के परिवार वालों को दी. काफी खोजबीन के बाद शव को गंगा से निकाला गया. जयकांत की मौत से महादेववरण में मातमी सन्नाटा पसर गया है. देर शाम परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार गंगा घाट में किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










