ओके.... 30 वर्षीय बबलू का शव बरामद

बोरियो . बोरियो थाना क्षेत्र के सबैया पुल के नीचे से सोमवार की रात 30 वर्षीय युवक का शव बरामद किया गया. मृतक की पहचान बीरबल कादर ताले टोला निवासी बबलू के रूप में किया गया है. थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने बताया कि मृतक 19 अप्रैल को सबैया मेला देखने गया था. 20 अप्रैल […]
बोरियो . बोरियो थाना क्षेत्र के सबैया पुल के नीचे से सोमवार की रात 30 वर्षीय युवक का शव बरामद किया गया. मृतक की पहचान बीरबल कादर ताले टोला निवासी बबलू के रूप में किया गया है. थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने बताया कि मृतक 19 अप्रैल को सबैया मेला देखने गया था. 20 अप्रैल को दोपहर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने खोजना शुरू किया. ग्रामीणों की सूचना पर सबैया पुल के नीचे शव को बरामद कर लिया गया. मृतक के चाचा ने बताया कि बबलू की दुश्मनी किसी से नहीं थी. शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए साहिबगंज भेज दिया गया. इधर परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










