रेल से कटा चीफ लोको इंस्पेक्टर का पैर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Apr 2015 7:15 AM (IST)
विज्ञापन

साहिबगंज : मालदा रेल मंडल के साहिबगंज-तीनपहाड़ स्टेशन के बीच कल्याणचक स्टेशन पर सोमवार को सुबह 10 बजे मालगाड़ी के इंजन से उतरने के क्रम में साहिबगंज टमटम स्टैंड के रहने वाले चीफ लोको इंस्पेक्टर अमरनाथ यादव का फुट प्लेट से पैर फिसल गया और वो गिर पड़े. क्रम में उनका दाहिना पैर ट्रैक पर […]
विज्ञापन
साहिबगंज : मालदा रेल मंडल के साहिबगंज-तीनपहाड़ स्टेशन के बीच कल्याणचक स्टेशन पर सोमवार को सुबह 10 बजे मालगाड़ी के इंजन से उतरने के क्रम में साहिबगंज टमटम स्टैंड के रहने वाले चीफ लोको इंस्पेक्टर अमरनाथ यादव का फुट प्लेट से पैर फिसल गया और वो गिर पड़े.
क्रम में उनका दाहिना पैर ट्रैक पर आ गया जिससे उनका पैर कट गया. सूचना मिलने पर उन्हें आनन-फानन में रामपुरहाट-गया पैसेंजर ट्रेन से घायल अमरनाथ यादव को साहिबगंज स्टेशन लाया गया.
जहां पूर्व से इंतजार में खड़े परिजन व रेलवे कर्मचारियों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिये सूर्या नर्सिग होम में भरती कराया. जानकारी के अनुसार घायल चीफ लोको इंस्पेक्टर श्री यादव ड्राइवर की कार्य कुशलता की जांच करने को लेकर कल्याणचक गये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










