घोरमारा पुल के नीचे से अज्ञात का शव बरामद,

प्रतिनिधि, साहिबगंजशहर के तालबन्ना मुहल्ला स्थित घोरमारा पुल के नीचे से सोमवार को एक व्यक्ति का शव नगर थाना पुलिस ने बरामद किया है. शव की पहचान नहीं पायी है. उसकी उम्र करीब 35 वर्ष है. पानी में होने की वजह पूरी तरह से शव फूल गया था. नगर थाना प्रभारी संजीवकांत मिश्रा ने बताया […]
प्रतिनिधि, साहिबगंजशहर के तालबन्ना मुहल्ला स्थित घोरमारा पुल के नीचे से सोमवार को एक व्यक्ति का शव नगर थाना पुलिस ने बरामद किया है. शव की पहचान नहीं पायी है. उसकी उम्र करीब 35 वर्ष है. पानी में होने की वजह पूरी तरह से शव फूल गया था. नगर थाना प्रभारी संजीवकांत मिश्रा ने बताया कि घोरमारा पुल के नीचे शव होने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया. शव की पहचान नहीं हो पायी है. कयास लगाया जा रहा है कि दो दिन से शव पानी में पड़ा था. इस कारण शव से बदबू निकल रहा था. नगर इंस्पेक्टर चंद्रमोहन झा, नगर थाना प्रभारी संजीवकांत मिश्रा, अनि केएन सिंह, सराफत खान मामले की जांच कर रहे हैं. वहीं पुलिस ने यूडी केस दर्ज किया है. …………फोटो नंबर 20 एसबीजी 15 व 16 हैकैप्सन: सोमवार को घटनास्थल पर जांच करते नगर इंस्पेक्टर व प्रभारीशव को देखने के लिए लगी लोगों की भीड
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










