महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूक होने की जरूरत : डॉ भारती

Updated:
विज्ञापन
महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूक होने की जरूरत : डॉ भारती

मेगा महिला स्वास्थ्य व दृष्टि सुरक्षा कैंप में 1022 महिलाओं की हुई जांच

विज्ञापन

राजमहल

राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल में वूमेन डॉक्टर्स विंग (आइएमए झारखंड), जिला प्रशासन साहिबगंज एवं जिला स्वास्थ्य समिति साहिबगंज के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को मेगा महिला स्वास्थ्य अभियान और दृष्टि सुरक्षा अभियान का सफल आयोजन किया गया. शुभारंभ राजमहल विधायक मो ताजउद्दीन (एमटी राजा), उपायुक्त हेमंत सती, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, सिविल सर्जन डॉ रामदेव पासवान, वूमेन डॉक्टर्स विंग की अध्यक्षा डॉ भारती कश्यप तथा अनुमंडल पदाधिकारी सदानंद महतो ने संयुक्त रूप से पौधा में पानी देकर किया. याद हो कि वूमेन डॉक्टर्स विंग पिछले 12 वर्षों से झारखंड के दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य अभियान चला रही है, जिसका उद्देश्य पर्टिकुलरली वल्नरेबल ट्राइबल ग्रुप्स (पीवीटीजी) और वंचित समुदायों तक स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाना है. डॉ भारती कश्यप ने बताया कि स्थानीय लोग, विशेषकर छोटे बच्चे जिनकी दृष्टि क्षीण हो रही है, प्राथमिकता में हैं. दृष्टि सुरक्षा अभियान के तहत अब तक 20 लाख बच्चों की आंखों की जांच की जा चुकी है, जिसमें जरूरतमंदों को चश्मा और निःशुल्क ऑपरेशन की सुविधा देकर उन्हें पुनः विद्यालय भेजा गया है. शिविर में महिलाओं की जननांग संबंधी बीमारियों की जांच और उपचार किया गया. कुल 136 महिलाओं की जांच हुई, जिनमें 8 का क्रायो उपचार, 20 को दवा वितरण, 2 को बायोप्सी के लिए परामर्श तथा 6 में सर्वाइकल पोलिप और 2 में यूटेरिन प्रोलैप्स की पहचान की गयी. वहीं, विजन फॉर झारखंड शिविर में 258 मरीजों की आंखों की जांच हुई, जिनमें 65 मोतियाबिंद, 1 कॉर्नियल ब्लाइंडनेस, 5 ट्रेजीयम और 2 ऐल्बिनिजम के मरीज मिले. सभी का निःशुल्क उपचार रांची स्थित कश्यप मेमोरियल आई हॉस्पिटल में किया जायेगा. विधायक मो ताजउद्दीन ने कहा कि इस तरह के आयोजन गरीब और वंचित तबकों के लिए वरदान साबित होते हैं. उन्होंने वूमेन डॉक्टर्स विंग और जिला प्रशासन की पहल की सराहना की. इसे भविष्य में भी जारी रखने की बात कही. उपायुक्त हेमंत सती ने कहा कि यह शिविर इस बात का प्रमाण है कि सरकारी और निजी संस्थान मिलकर उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं दूर-दराज के क्षेत्रों में भी पहुंचा सकते हैं. सिविल सर्जन डॉ रामदेव पासवान ने बताया कि इस शिविर के माध्यम से मरीजों को मौके पर ही आयुष्मान कार्ड बनाने की सुविधा भी दी गयी. इस अवसर पर कई पदाधिकारी, चिकित्सा कर्मी और आमजन उपस्थित थे. आयोजन की सफलता ने राजमहल के लोगों में स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरुकता और भरोसा बढ़ाया है. इस अवसर पर कई पदाधिकारी व चिकित्सा पदाधिकारी डॉ किरण माला व कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola